{"_id":"5a089d4c4f1c1bd0408b63cf","slug":"151510513996-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परनाला रोड पर दो दुकानों में चोरी, दुकानदारों में रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परनाला रोड पर दो दुकानों में चोरी, दुकानदारों में रोष
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
शहर में चोरी की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात भी परनाला रोड पर चोरों ने दो दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से हजारों रुपये की नकदी व काफी सामान चुरा ले गए। चोरी का विरोध करने आए होमगार्डों पर भी चोरों ने पत्थर फेंके और फरार हो गए। क्षेत्र में बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से रात में सुरक्षा का पहरा दुरुस्त करने की मांग की है।
धर्मविहार निवासी सुभाष गुप्ता की परनाला रोड पर श्मशान घाट के पास किराने की दुकान है। रात करीब साढ़े 12 बजे वह दुकान बंद करके घर गया था। करीब साढ़े 3 बजे एक काले रंग की कार उसकी दुकान के पास आकर रुकी। कार से छह-सात युवक उतरे। युवकों ने रॉड के जरिये शटर को उखाड़ दिया और अंदर घुसकर करीब 10 हजार रुपये की नकदी व काफी सामान निकाल लिया। शोर शराबा सुनकर सामने चाय की दुकान में सो रहे दुकानदार शंभू की आंख खुल गई। उसने पुलिस और दुकानदार सुभाष को सूचना दी। इसी सड़क पर आगे चलकर नाले के पास स्थित दलाल किरयाणा स्टोर में भी चोरी हो गई। जानकारी अनुसार चोर यहां से 12 हजार रुपये की नकदी व हजारों रुपये का सामान ले गए।
घटना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
सुभाष के मुताबिक, उसकी दुकान के सामने स्थित चाय वाले शंभू ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी थी। मगर पुलिस करीब 1 घंटे बाद आई। यदि पुलिस समय पर आती तो चोर पकड़े जा सकते थे। शंभू ने बताया कि एक महीने पहले भी उसकी दुकान में करीब 50 हजार रुपये की चोरी हो गई थी। उसने थाने में शिकायत भी दी। चोर तो पकड़े नहीं गए अब फिर से चोरी हो गई। पुलिस जल्द चोरों को गिरफ्तार करके सामान बरामद करे।
विज्ञापन
होमगार्डों पर फेंके पत्थर
बताते हैं कि जिस वक्त चोर सुभाष की दुकान में थे तो उस वक्त दो होमगार्ड वहां टहलते हुए आए। उनकी नजर चोरों पर पड़ी तो उन्होंने विरोध किया। मगर चोरों ने उन पर पत्थर फेंके। इसके बाद वे होमगार्ड लाठी-डंडे लेने गए तो चोर फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
चोरी की बढ़ती वारदात पर नहीं लग रही लगाम
शहर में गत 10 अक्तूबर की रात को भी 7 दुकानों में चोरी हुई थी। इसके बाद 26 अक्तूबर को मेन बाजार में चार दुकानों में चोरी हुई। इन तमाम दुकानों में शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 10 अक्तूबर की रात को हुई चोरी में काले रंग की कार देखी गई थी और बीती रात हुई चोरी की घटनाओं में भी काले रंग की कार का जिक्र है। बार-बार हो रही इन घटनाओं पर दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की है।
चोरों को जल्द गिरफ्तार करेंगे : थाना प्रभारी
उधर, शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
परनाला रोड पर दो दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी
हजारों की नकदी और अन्य सामान पर किया हाथ साफ, होमगार्ड पर चोरों ने फेेंके पत्थर
---फोटो 13 : उखड़ा हुआ शटर दिखाता सुभाष गुप्ता।
---फोटो 14 : दलाल किरयाणा स्टोर के बाहर खड़े लोग।