फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पंप हाउस लूट का आरोपी दो दिन के रिमांड पर, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

पंप हाउस लूट का आरोपी दो दिन के रिमांड पर, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

Fri, 07 Dec 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
पंप हाउस लूट का आरोपी दो दिन के रिमांड पर, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

विज्ञापन
बाढड़ा। ऊण पंप हाउस पर लूट के प्रयास में पकड़े आरोपी रत्ना को पुलिस ने वीरवार सुबह कोर्ट में पेश किया। उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करने के लिए पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने बाकी चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो जल्द ही ये टीमें जींद जिले में दबिश देंगे। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

ज्ञात रहे कि ऊण पंप हाउस पर तैनात कर्मचारी राजेश को क्वालिस गाड़ी में पांच हथियारबंद युवकों ने बंधक बना लिया था। इस दौरान उसके साथ एक अन्य ग्रामीण उमेद भी था। करीब चार घंटे तक आरोपियों ने इन दोनों को बंधक बनाए रखा। इसी दौरान शोर सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो लुटेरों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक को पकड़ लिया जबकि उसके चार साथी मौके से भाग निकले। इससे पहले इन हथियारबंद युवकों ने यहां रखे ट्रांसफार्मर की कॉपर चोरी करने का भी प्रयास किया था। वहीं, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम को आरोपी सौंप दिया था। पूछताछ में उसने खुद का नाम रत्ना और वासी बरवाला बताया था। उसने पुलिस पूछताछ में चार अन्य आरोपियों के नाम भी बताए थे। रत्ना ने बताया था कि चारों आरोपी जींद जिले के रहने वाले हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वीरवार सुबह आरोपी को बाढड़ा थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीआईए, स्पेशल स्टाफ और बाढड़ा थाने की तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। उसने अपने अन्य साथियों के नाम पुलिस के सामने उजागर कर दिए हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सूरजभान, बाढड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed