{"_id":"5b997579867a557f373db35e","slug":"141536783737-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गारंटी से लड़का होने की दवा देने वाली महिला को किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गारंटी से लड़का होने की दवा देने वाली महिला को किया काबू
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गारंटी से लड़का होने की दवा देने वाली महिला को किया काबू
झज्जर। गारंटी से लड़का होने की दवाई देने वाली महिला को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2500 रुपये सहित काबू किया है। विभाग की टीम ने आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि दिल्ली रोड पर स्थित लाल सिंह कॉलोनी में एक महिला गारंटी से लड़का होने की दवाई देती है ओर वह करीब आठ साल से इस धंधा में जुटी हुई है। महिला 2500 रुपये में लड़के की चाहत रखने वाली दंपतियों को गारंटी से लड़का होने की दवाई देती है। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक फर्जी ग्राहक को 2500 रुपये के नोटों के नंबर अंकित कर भेजा। जब फर्जी ग्राहक ने महिला को पैसे देकर दवाई ली और टीम को इशारा किया। इशारा मिलते ही टीम महिला के घर में पहुंच गई और उसे राशि सहित दबोच लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
15 दिन से कर रहे थे जांच : स्वास्थ्य विभाग के टीम लीडर रहे उप सिविल सर्जन डॉ. राकेश का कहना है कि करीब 15 दिन से वे इस मामले में फीड बैक लेने में लगे हुए थे। इस दौरान पता चला है कि करीब 15 से 20 महिलाओं ने लड़के को जन्म दिया है। उसके बाद उनकी टीम पूरी तरह से महिला को रंगे हाथों काबू करने की तैयारी में जुटी हुई थी। उनका कहना है कि महिला करीब 8 वर्ष से झज्जर की लाल सिंह कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही है और मूल रूप से दुल्हेड़ा की रहने वाली है और दिल्ली के निजाम पुर में शादीशुदा है। आरोपी महिला 2500 रुपये में गारंटी से बेटा होने की दवा देती रही है। महिला ने यह भी कबूल किया है कि बेटा होने के बाद और पैसे लेने के लिए वह दंपत्तियों को बुलाती रही है।