{"_id":"5b2bf92f4f1c1b2b428b619b","slug":"141529608495-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुंगाई गांव में हवाई फायरिंग से दहशत का माहौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुंगाई गांव में हवाई फायरिंग से दहशत का माहौल
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। खुंगाई गांव में वीरवार देर शाम पैरोल जंपर बदमाश ने हवाई फायरिंग कर गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। बदमाश के द्वारा गांव के ही एक युवक को पिस्टल का बट मारने की भी बात भी कही जा रही है लेकिन पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुंगाई गांव में करीब 9 बजे एक बदमाश ने मंदिर के पास हवाई फायरिंग कर दहशत पैदा कर दी। बताया जा रहा है कि मंदिर के पास ही बैठे ग्रामीण को भी उक्त बदमाश ने बट मार दिया। जिसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीआईए टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने के पुलिस टीम के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बदमाश हत्या के मामले में जेल में बंद था, जो कि पैरोल पर आने के बाद जेल नहीं गया है।