{"_id":"5a68e75e4f1c1b4f588b493a","slug":"141516824414-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी थाने में दो महिला पुलिसकर्मी, इनमें से एक परेड में तो एक छुट्टी पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी थाने में दो महिला पुलिसकर्मी, इनमें से एक परेड में तो एक छुट्टी पर
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
69वें गणतंत्र दिवस का एक दिन शेष है। जीआरपी थाने में केवल दो महिला पुलिसकर्मी हैं। बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिहाज से देखा जाए तो यह संख्या बेहद कम है लेकिन खास बात यह है कि इनमें से भी कोई महिला पुलिसकर्मी फिलहाल थाने में नहीं है। एक महिला पुलिसकर्मी अंबाला में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में गई है तो दूसरी महिला पुलिसकर्मी छुट्टी पर है। ऐसे में बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यदि कोई महिला अपराध करती है या फिर सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो महिलाओं की जांच कौन करेगा?
दिल्ली की तरफ से हरियाणा में प्रवेश करने पर बहादुरगढ़ पहला रेलवे स्टेशन है। इससे दिन-रात बड़ी संख्या में लोग गाड़ी पकड़ते हैं। भीड़भाड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। मगर यहां सुरक्षा के कुछ खास बंदोबस्त नहीं होते। बंदोबस्त तो छोड़िए सुरक्षाकर्मी भी बेहद कम देखने को मिलते हैं।
रेलवे स्टेशन पर नहीं दिखी पुलिस
बुधवार को अमर उजाला टीम ने जब रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तो यहां पर किसी तरह की कोई सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आई। दिन में प्लेटफार्म पर कोई भी पुलिसकर्मी देखने को नहीं मिला। यहां तक की प्रवेश द्वार पर भी चेकिंग नहीं हो रही थी। स्टेशन पर यात्री आते-जाते रहे, मगर किसी को रोकने-टोकने वाला कोई कर्मचारी नहीं था। ये हाल तब हैं जब स्टेशन के नजदीक ही राजकीय रेलवे पुलिस की चौकी है। शहर निवासी महेश गुप्ता ने कहा कि इतनी भीड़भाड़ वाले स्थान पर तो लोगों पर नजर रखनी चाहिए। यदि कोई हादसा हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर बहादुरगढ़ जीआरपी थाना प्रभारी मंजीत सिंह से सीधी बात
जीआरपी थाना प्रभारी
सवाल : रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी नहीं हैं?
जवाब : सीसीटीवी के लिए कई बार रेलवे अधिकारियों से पत्र व्यवहार किया गया है मगर अभी नहीं लगे हैं।
सवाल : 26 जनवरी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कैसी है?
जवाब : पिछले तीन दिनों से सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं। सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।
सवाल : चेकिंग में कितने पुलिसकर्मी ड्यूटी दे रहे हैं?
जवाब : बाहर की फोर्स आई नहीं है। थाने के कर्मचारी ट्रेनों व प्लेटफार्म पर ड्यूटी दे रहे हैं। पुलिस कर्मियों की संख्या बेहद कम है। गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर 10 पुरुष पुलिस कर्मचारी लगे हैं।
सवाल : कितनी महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी दे रही हैं?
जवाब : एक भी नहीं है।
सवाल : महिलाओं की चेकिंग कैसे होती है?
जवाब : किसी महिला को कोई समस्या आती है तो वे जीआरपी थाना में शिकायत करती हैं। अगर कोई महिला संदिग्ध लगती है तो महिला रेलवे कर्मचारी का सहयोग लेते हैं। रिकॉर्ड के लिए लाइनपार थाना से महिला पुलिस को बुला लेते हैं।