फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बेटे के विवाह का कार्ड देकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

बेटे के विवाह का कार्ड देकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Fri, 24 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
बेटे के विवाह का कार्ड देकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत
बेटे के विवाह का कार्ड देकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

चरखी दादरी।
रिश्तेदारी में बेटे की शादी का कार्ड देकर लौट रहे रासीवास निवासी एक व्यक्ति की बाइक को बुुधवार देर शाम गांव नांधा के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वीरवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव रासीवास निवासी राजपाल के बेटे की शादी चार दिसंबर को होनी तय हुई थी। बुधवार को इसी सिलसिले में राजपाल अपने रिश्तेदार के गांव महपलवास जिला झुंझुनू शादी का कार्ड देने अपनी बाइक पर सवार होकर गया था। कार्ड देने के बाद राजपाल वहां से वापस घर आने के लिए निकला था। अभी वह गांव नांधा के समीप ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर घायल हुए राजपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक व शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को दादरी के सिविल अस्पताल में रखवाया गया। इस दौरान मृतक की शिनाख्त हुई और पुलिस ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। इसके तुरंत बाद परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने वीरवार सुबह परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed