फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लोहे का गाटर गिरने से दो श्रमिकों की मौत

लोहे का गाटर गिरने से दो श्रमिकों की मौत

Mon, 13 May 2019 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
लोहे का गाटर गिरने से दो श्रमिकों की मौत
बेरी। गांव बहराणा के सांपला-बेरी रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करते समय लोहे गाटर गिरने से दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच में उसे मृत घोषित कर दिया। दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया गया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम सोमवार की सुबह परिजनों की उपस्थिति में करवाया जाएगा। इस संबंध में चिकित्सक द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बहराणा स्थित गारनेट विनियर एंड डेकोर कंपनी में रविवार को श्रमिक काम कर रहे थे। इसी बीच दो श्रमिक गैस वेल्डिंग का काम कर रहे थे कि अचानक एक लोहे का गाटर नीचे आ गिरा। इससे दोनों श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे श्रमिकों ने जब वहां जाकर देखा तो दोनों श्रमिक खून से लथपथ पड़े हुए थे। दोनों को उपचार के लिए बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में लेकर लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच में दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की पहचान यूपी निवासी 35 वर्षीय घनश्याम व 40 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई। दोनों शवों को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया।
विज्ञापन


बहराणा के सांपला-बेरी रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करते समय लोहे का गाटर गिरने से दो श्रमिक की मौत होने की सूचना सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ से मिली थी। सूचना के आधार पर अस्पताल में जाकर जांच की जाएगी और जो भी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी। बताया जा रहा है दोनों श्रमिक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।
विज्ञापन

विनोद कुमार, डीघल चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed