{"_id":"5ccc52fabdec2207410e5cee","slug":"131556894458-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कारिंदे से पिस्तौल की नोंक पर लूटे तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब कारिंदे से पिस्तौल की नोंक पर लूटे तीन लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब कारोबारी के कारिंदे से पिस्तौल के बल पर लूटे तीन लाख
- कैश कलेक्शन कर लौट रहे कारिंदे से बराही रोड तीन बदमाशों ने की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। शहर के लाइनपार क्षेत्र में वीरवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर शराब कारोबारी के कारिंदे से तीन लाख रुपये लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार तीनों बदमाश गांव बराही की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी भी की, लेकिन बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लगा। वारदात वीरवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है। दरअसल, मूलत: उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी शक्ति सिंह पिछले करीब चार साल से बहादुरगढ़ के एक शराब कारोबारी के यहां काम करता है। रोजाना की तरह वीरवार की देर शाम वह कैश कलेक्शन के लिए निकला था। शक्ति सिंह ने पहले नाहरा, नाहरी रोड स्थित एक ठेके से कैश लिए। इसके बाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित ठेके से पैसे इकट्ठा किए। उसके बैग में कुल तीन लाख रुपये की नकदी थी। जब कैश लेकर बराही रोड स्थित डिग्गी के सामने पहुुंचा साथ से एक बाइक गुजरी और उसके आगे आकर रुक गई। रास्ता बाधित हुआ तो शक्ति सिंह को बाइक रोकनी पड़ी। फिर बाइक सवार तीनों युवक उसके पास आए। आते ही छीना झपटी शुरू की। विरोध किया तो एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी। पिस्तौल के बल पर उससे तीन लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट करने के बाद बाइक सवार तीनों बदमाश बराही की तरफ फरार हो गए। वारदात के बाद शक्ति सिंह ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी की गई। रातभर सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने शक्ति सिंह की शिकायत पर लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लाइनपार थाने के अलावा सीआईए की टीमें भी मामले को सुलझाने में लग गई हैं।
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले को सुलझाया जाएगा।
दिनकर यादव, एसएचओ, लाइनपार थाना।