बहादुरगढ़। मातन गांव में लगाए गए एक निजी कंपनी के टावर की बैटरी चोरी कर ली गई। इस संबंध में कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है मगर अभी चोर का कोई सुराग नहीं लगा है।
दरअसल, मातन गांव निवासी धर्मपाल के प्लाट में इंडस टावर कंपनी का एक टावर लगा हुआ है। टावरों की सुरक्षा के लिए एक सिक्योरिटी कंपनी को जिम्मा सौंपा गया है। रात के समय सिक्योरिटी की गाड़ी यहां पर गश्त करती है। टावर की तकनीकी देखरेख टेक्नीशियन संदीप करता है। संदीप जब टावर की चेकिंग के लि2ए उक्त स्थान पर पहुंचा तो वहां पर एक बैटरी नहीं मिली। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।