{"_id":"5be49ee8bdec226970457dac","slug":"131541709544-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौक पूरे करने के लिए बदमाशों ने छीनी थी जेई से गाड़ी 19-27-03","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौक पूरे करने के लिए बदमाशों ने छीनी थी जेई से गाड़ी 19-27-03
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
शौक पूरे करने के लिए बदमाशों ने छीनी थी जेई से गाड़ी
बहादुरगढ़। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई से क्रेटा कार छीनने वाले बदमाशों को पुलिस ने हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों से गाड़ी, मोबाइल व पर्स आदि भी बरामद कर लिए गए हैं। इन तीनों ने अपने शौक पूरे करने के लिए जेई की गाड़ी छीनी थी। वीरवार को अदालत में पेश करने के बाद बदमाशों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ये है मामला
दरअसल, सेक्टर-छह का निवासी दलबीर देशवाल जनस्वास्थ्य विभाग में जेई है। गत रविवार को वह अपने गांव खेड़का गुर्जर गया हुआ था। वापस लौटते वक्त रात को जब वह झज्जर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो उसके फोन पर किसी की कॉल आ गई। गाड़ी सड़क किनारे लगाकर वह कॉल सुनने लगा तो इसी दौरान बदमाशों ने उस पर पिस्तौल तान दी और गाड़ी से बाहर निकाल दिया। इसके बाद बदमाश उसकी क्रेटा कार लेकर शहर की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ पाए।
मुंडका पुलिस ने भी किया सहयोग
इस मामले में एसपी पंकज नैन ने सीआईए बहादुरगढ़ के इंचार्ज इंस्पेक्टर विवेक मलिक को जिम्मेदारी सौंपी। सीआईए की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल तीन बदमाशों को काबू कर लिया। बदमाशों को पकड़ने में दिल्ली के मुंडका थाने की पुलिस का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के साथ इंफोर्मेशन शेयर करने का भी मिला फायदा
एसपी पंकज नैन ने बताया कि उसी रोज देर शाम को ही इसी प्रकार की एक वारदात दिल्ली इलाके में भी हुई थी लिहाजा मुंडका थाना के एसएचओ सुरेंद्र सिंधु की टीम भी सक्रिय थी। इधर, सीआईए इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम भी सक्रिय थी। मलिक ने एसएचओ सुरेंद्र सिंधु के साथ संपर्क कायम कर इंफोर्मेशन शेयर की। प्रारंभिक तौर पर लगा था कि दिल्ली और बहादुरगढ़ वाली वारदातें किसी एक ही गिरोह ने अंजाम दी हैं लेकिन ऐसा नहीं था। बहादुरगढ़ को मुंडका पुलिस की काफी मदद मिली और एक सीक्रेट इनफारमेशन के आधार पर सीआईए टीम ने नजफगढ़ रोड पर फ्लाईओवर के पास से इन तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। हालांकि, बदमाशों ने इस दौरान पुलिस से बचकर भागने के लिए क्रेटा गाड़ी को बैक करके भगाने का भी प्रयास किया लेकिन गाड़ी रोड डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई और मलिक की टीम ने तीनों बदमाशों को दबोचने में देर नहीं लगाई।
ये हैं पकड़े गए बदमाश
आरोपियों में गांव मांडोठी निवासी सोनू व साहिल के अलावा पवन निवासी धिंगताना जिला हिसार शामिल हैं। सोनू का परिवार आपराधिक किस्म का है और वह गैंगस्टर करतार मांडोठी का भतीजा लगता है। तीनों बदमाशों से गहनता से पूछताछ में मालूम पड़ा है कि यह उनकी पहली वारदात थी और अपने शोक पूरे करने के लिए उन्होंने जेई की क्रेटा गाड़ी छीनी थी। इस वारदात को अंजाम देने में गांव बराही का रहने वाला उनका एक दोस्त सचिन भी शामिल था, जिसकी तलाश के लिए सीआईए टीम छापामारी कर रही है।