फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नहर की पटरी पर बैठे दोस्त को गर्दन पर नुकीले वस्तु से वार कर मार डाला

नहर की पटरी पर बैठे दोस्त को गर्दन पर नुकीले वस्तु से वार कर मार डाला

Sat, 22 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
नहर की पटरी पर बैठे दोस्त को गर्दन पर नुकीले वस्तु से वार कर मार डाला
चरखी दादरी/बौंदकलां। गांव सांजरवास निवासी एक युवक को नहर की पटरी के पास नुकीले वस्तु से वार कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से हथियार सहित फरार हो गया। बौंदकलां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल का एक्स-रे कक्ष बंद होने के कारण शाम करीब साढ़े पांच बजे तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। बौंदकलां थाना पुलिस ने मृतक के छोटे भाई के बयान पर सांजरवास निवासी रजनेश पर हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतक और आरोपी की दोस्ती की भी सामने आ रही है। परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार कर मौत के कारणों पर अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन

गांव सांजरवास निवासी विनीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे उसका बड़ा भाई सज्जन सिंह (22) घर से बाहर गया था। सुबह नौ बजे उसके भाई का उसके पास फोन आया था। सज्जन ने उसे बताया कि उसके साथ घूमने गए रजनेश उर्फ चिंटू ने उस पर नुकीले वस्तु से वार किया है। उसकी गर्दन पर चोट लगी है। वह लहूलुहान हालत में सांजरवास माइनर की पटरी पर पड़ा है। फोन आने के बाद विनीत मौके पर पहुंचा। इस दौरान विनीत ने देखा कि उसका बड़ा भाई सज्जन बेहोश है। विनीत ने एक अन्य परिचित को भी मौके पर बुला लिया और बाइक पर सज्जन को बैठाकर उपचार के लिए बौंदकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके तुरंत बाद मामले की जानकारी बौंदकलां थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम सीएचसी पहुंची और सज्जन के शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने दोपहर करीब ढाई बजे शव को चरखी दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। तब तक एक्स-रे कक्ष बंद हो चुका था। इस कारण मृतक का पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए करीब पौने चार बजे चिकित्सक को कागजात सौंपे। एक्स-रे होने के बाद ही पोस्टमार्टम का तर्क चिकित्सक ने दिया।
विज्ञापन


12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ खेती संभालता था सज्जन
मृतक सज्जन ने चार वर्ष पहले ही 12वीं कक्षा पास की थी। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह घर पर ही रहता था। सज्जन का पिता अनुपाल सिंह गुरुग्राम में ही इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। वहीं, मृतक सज्जन की एक बहन और एक भाई भी है। विनीत भाई ने बताया कि सज्जन का दोस्त रजनेश आईटीआई में पढ़ रहा है। उसने बताया कि पढ़ाई छोड़ने के बाद सज्जन खेती ही संभालता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन ऑफ क्राइम टीम व डीएसपी ने मुआयना किया
वारदात के बाद में एसएचओ राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ खेतों में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जाकर सबूत जुटाए। इसके बाद में घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे। उनके बाद में रोहतक से सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने खेतों का मुआयना करने के साथ ही मृतक की बॉडी का भी मुआयना किया है।


वर्जन::
पुलिस ने मृतक सज्जन के छोटे भाई विनीत के बयान पर आरोपी रजनेश उर्फ चिंटू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस रजनेश की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजेंद्र सिंह, बौंदकलां ऱ्थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed