फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   24 घंटे बाद छात्र का मिला शव, बहादुरगढ़ के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

24 घंटे बाद छात्र का मिला शव, बहादुरगढ़ के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

Fri, 06 Apr 2018 01:43 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे बाद छात्र का मिला शव, बहादुरगढ़ के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (बहादुरगढ़)।
एनसीआर माइनर में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद वीरवार को मिला। युवक बुधवार को माइनर में नहाते समय डूब गया था, जिसकी तलाश गोताखोरों की मदद से की जा रही थी। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है।
रोहित पुत्र रमेश का शव वीरवार की दोपहर एनसीआर माइनर में घटनास्थल से मात्र 70 मीटर की दूरी पर मिला। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। छात्र की तलाश में रेस्क्यू अभियान पिछले 24 घंटे से जारी रहा। पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ विशेष तौर पर गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुग्राम जिले के गांव खंडेवला निवासी रोहित ने बुधवार को अपने साथियों के साथ एनसीआर माइनर में नहाने छलांग लगाई थी। छलांग लगाने के बाद रोहित पानी के अंदर घास-फूस में फंस गया। घटना में उसके दो अन्य दोस्त भी डूब गए थे मगर वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया था। जबकि रोहित को बाहर नहीं निकाल सके। रोहित ने हाल में ही 12वीं कक्षा के पेपर दिए थे और मात्र 19 वर्ष की आयु थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादली चौकी इंचार्ज श्रीभगवान का कहना है कि छात्र रोहित की तलाश में रात के समय भी रेस्क्यू अभियान चला। स्पेशल गोताखोरों की मदद ली गई, जिन्हें वीरवार दोपहर घटनास्थल से करीब 70 मीटर दूर रोहित का शव मिला। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए माइनर पर नहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


माइनर में साल 2017 में डूब गए थे छह युवक
गर्मी शुरू होते ही माइनर में डूबने वालों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। हर वर्ष गर्मियों में राहगीर माइनर पर नहाने के लिए रुक जाते है। वाहन रोककर नहाने वाले गर्मी से निजात के लिए नहाते जरूर है मगर उन्हें माइनर की गहराई और बहाव की जानकारी नहीं होती है। पिछले माह भी 13 मार्च को एक श्रमिक माइनर में डूब गया था जिसका शव तीन दिन बाद मिला था। पिछले वर्ष अप्रैल और मई माह की बात की जाए तो छह युवक माइनर में डूबकर मर गए थे। इसके बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए चेतावनी बोर्ड लगाए। अब देखना यह है कि इस वर्ष पुलिस की ओर से माइनर में नहाने से रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed