{"_id":"5a47e1284f1c1bb34a8b9537","slug":"131514660136-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची लापता, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची लापता, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
संदिग्ध परिस्थितियों में रोहतक से बहादुरगढ़ में अपने मामा के यहां आई सात वर्षीय बच्ची लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजन उसे जगह तलाश चुके हैं, मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। बच्ची के अपहरण की आशंका जताई जा रही है। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार को एडिशनल एसपी लोकेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने लाइनपार क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार रोहतक के गांव गद्दीखेड़ा निवासी सात वर्षीय छात्रा मंजू कुछ दिनों पहले लाइनपार (बहादुरगढ़) स्थित न्यू सुभाष नगर में अपने मामा संदीप के घर आई थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मंजू खेलने के लिए घर से बाहर गई तो वापस नहीं लौटी। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसे कई स्थानों पर तलाशा गया, मगर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने थाना लाइनपार पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने अज्ञात पर बच्ची का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
मामले में शनिवार को एडिशनल एसपी लोकेंद्र कुमार ने रोहतक रोड स्थित रेस्ट हाउस में पुलिस कर्मियों की मीटिंग ली। मीटिंग में उन्होंने चिता राइडर्स, राइडर्स टीम, पीसीआर टीम आदि को बच्ची के हुलिये से अवगत कराया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लाइनपार क्षेत्र की कॉलोनियों में सर्च अभियान चलाया। स्वयं एएसपी लोकेंद्र सिंह ने भी कई स्थानों पर लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
अधिकारी बोले
पुलिस अधीक्षक झज्जर बी सतीश बालन ने कहा कि छात्रा को तलाशने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। तमाम चौकी, थानों में सूचना जारी कर दी गई है और सोशल साइट्स के जरिये भी कोशिशें की जा रही है। जल्द से जल्द बच्ची को तलाश लिया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी छात्रा को तलाशने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छात्रा को तलाशने में मदद करने वाले को इनाम दिया जाएगा।