{"_id":"59ee42ee4f1c1bcd538b8e4f","slug":"131508786926-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, मामला दर्ज
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
संदिग्ध परिस्थितियों में भट्टी गेट क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। बुजुर्ग की हत्या किए जाने की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को रात करीब ढाई बजे दी। जबकि घर में बुजुर्ग की पुत्र वधू व उसके पौत्र भी मौजूद थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। मामले मेें पुलिस को मृतक के भाई ने अज्ञात पर हत्या की आशंका जताई है। मृतक के गले पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक की हत्या गला दबाकर की है। लेकिन इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा कि हत्या गला दबाने से हुई है या किसी अन्य प्रकार।
पुलिस के अनुसार झज्जर शहर के मोहल्ला भट्टी गेट निवासी 60 वर्षीय नंदराम यादव अपने मकान में पुत्र वधू और अपने पोतों के साथ रहता था। उसके दो बेटों की मौत हो चुकी है। बीती रात करीब दो बजे जब पड़ोसियों को नंदराम के घर में शोर-शराबा सुनाई दिया तो वे मौके पर पहुंचे और देखा कि वहां नंदराम का शव पड़ा हुआ है। नंदराम के गले पर चोट के निशान थे। पड़ोसियों के अनुसार उन्होंने नंदराम के परिजनों से इस बारे में पूछताछ की तो वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करने के साथ-साथ मृतक नंदराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया।
जमीन को लेकर था घर में विवाद
बताया जा रहा है कि नंदराम यादव अक्सर शराब के नशे में रहता था। इसके चलते उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी छोड़ा गया था, लेकिन वर्तमान में वह अपने घर पर ही रहता था। वहीं नंदराम यादव ने अपनी करीब दो एकड़ जमीन का बयाना किसी के साथ कर रखा था। इसी बात को लेकर घर में अनबन चल रही थी।
विज्ञापन
वर्जन
झज्जर सिटी पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इस बारे में मौके पर छानबीन भी की गई, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। फिलहाल मृतक के भाई बच्चन सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। लेकिन मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। उन्होंने यह भी कि पुलिस इस मामले में हर पहलुओं पर गौर कर जांच को आगे बढ़ा रही है। उम्मीद यही है कि मौत के इस अनसुलझे मामले की असलियत जल्द ही सामने आ जाएगी।
- गले पर मिले चोट के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा