{"_id":"5990a51e4f1c1b42638b45b6","slug":"131502651678-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार व्यक्ति से रुपये छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल सवार व्यक्ति से रुपये छीने
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
इलाके में छीना-झपटी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। बीती शाम भी बाइक सवार तीन युवकों ने एक व्यक्ति से रुपये छीन लिए। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
लाइनपार के निवासी नरेंद्र कुमार की गांव जाखोदा स्थित मच्छी मार्केट में जलेबी की दुकान है। शनिवार की रात दुकान बंद करके वह अपने घर लौट रहा था। साइकिल पर सवार नरेंद्र जब दिल्ली रोड पर था तभी पीछे से एक बाइक आई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। उन्होंने उसकी साइकिल रुकवाई और रुपये की मांग की। नरेंद्र ने विरोध किया तो उसके साथ धक्का-मुक्की की। एक युवक ने उसकी जेब में से 800 रुपये निकाल लिए और उसे धक्का देकर फरार हो गए। इसके बाद नरेंद्र ने सेक्टर-6 पुलिस चौकी में अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दे दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि इलाके में पिछले कुछ समय में छीना झपटी की कई वारदात हो चुकी हैं। उधर, शहर थाना पुलिस प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही युवकों को गिरफ्तार करके वारदात सुलझा ली जाएगी।