फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बडराई में किसान की हत्या, पत्नी व पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

बडराई में किसान की हत्या, पत्नी व पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 18 May 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
बडराई में किसान की हत्या, पत्नी व पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज
बाढड़ा। गांव बडराई में किसान की उसकी पत्नी ने गला दबाकर हत्या कर दी है। मामूली कहासुनी के बाद दोनों में झगड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

गांव बडराई निवासी मृतक जवाहर सिंह 55 वर्ष अपने परिजनों के साथ खेत में बने मकान में रहता था। सुबह जवाहर सिंह घर के सामने मृत अवस्था में मिला। इसी बीच समीप के कुछ लोग मौके पर पहुंचे। बाहर पड़े शव को मकान के अंदर ले गए। बाद में घटना की सूचना बाढड़ा पुलिस को दी गई। शव के ऊपर चारपाई पड़ी मिली।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ हुकम चंद की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे को लेकर परिजनों से पूछताछ की।
बाढड़ा पुलिस थाना प्रभारी हुकम चंद ने बताया कि जवाहर व उसकी पत्नी के बीच ही किसी बात को लेकर विवाद बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में मृतक जवाहर की पत्नी सुमन ने बताया कि उसने अपने पति जवाहर की गला दबाकर हत्या की है। मृतक के शरीर चोटों के नीले निशान भी पुलिस द्वारा देखे गए हैं। मृतक के नाक से खून भी बह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि सुमन ने पुलिस के समक्ष अपराध कबूल कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में मृतक जवाहर सिंह के पुत्र को भी नामजद किया गया है फिलहाल इसकी पुलिस जांच कर रही है।

थाना प्रभारी हुकम चंद ने बताया कि मृतक जवाहर सिंह की पत्नी सुमन देवी व पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का दादरी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed