फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लग्जरी कार में सवार होकर आए चोरों ने रॉड से उखाड़ा दुकान का शटर, पड़ोसी महिला आई तो भागे

लग्जरी कार में सवार होकर आए चोरों ने रॉड से उखाड़ा दुकान का शटर, पड़ोसी महिला आई तो भागे

Thu, 31 Jan 2019 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
लग्जरी कार में सवार होकर आए चोरों ने रॉड से उखाड़ा दुकान का शटर, पड़ोसी महिला आई तो भागे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। इलाके में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तो सुबह-सवेरे भी घटना को अंजाम देने में लगे हैं। बुधवार सुबह भी लग्जरी कार में सवार होकर आए पांच चोरों ने एक इन्वर्टर-बैटरी की दुकान का शटर उखाड़ दिया। चोर भीतर घुसे लेकिन पड़ोस में रहने वाली एक महिला की सूझबूझ के कारण वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और भाग गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। दरअसल, नेहरू पार्क कॉलोनी निवासी वीरेंद्र की पुराने बराही रोड पर गायत्री इंटरप्राइजेज नाम से इन्टर्वर-बैटरी की दुकान है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे काले रंग की होंडा सिटी कार में सवार होकर पांच युवक आए। इन्होंने पहले तो रॉड से शटर उखाड़ा फिर अंदर वाला शीशे का गेट तोड़कर घुस गए। रुपये निकालने के लिए कैश काउंटर खंगाला और सामान से छेड़छाड़ की। इसी दौरान नजदीक स्थित मकान में एक महिला जगी हुई थी। इससे पहले युवक चोरी कर पाते, शोर सुनकर बाहर आई पड़ोस में रहने वाली महिला ने आवाज लगा दी। शोर सुनकर युवक गाड़ी में सवार हुए और रोहतक-दिल्ली रोड की तरफ भाग गए। इसके बाद उक्त महिला ने दुकान मालिक वीरेंद्र वत्स को सूचना दी।

नहीं लगा 100 नंबर
मौके पर पहुंच कर वीरेंद्र ने पुलिस हेल्प लाइन नंबर 100 पर कॉल की, लेकिन पुलिस से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में फोन की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी के प्रयास की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह 4 बजकर 19 मिनट पर काले रंग की होंडा सिटी कार दुकान के बाहर रुकी। पहले उसमें से एक युवक निकला। फिर एक-एक कर पांचों बाहर आ गए और रॉड से शटर उखाड़ दिया। फिर 4 बजकर 24 मिनट पर दो चोर अंदर घुसे। दो बाहर खड़े थे और एक ड्राइविंग सीट पर था। महिला के आने पर 4 बजकर 26 मिनट पर भाग गए।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह गाड़ी से निकाला था स्टीरियो-बैटरी
इस दुकान के पास गत 24 जनवरी की रात भी चोरी हुई थी। यहां सड़क पर खड़ी एक स्कोडा कार का शीशा तोड़कर स्टीरियो व बैटरी निकाल ली गई थी। लोगों को शक है कि उक्त वारदात भी इन्हीं चोरों ने अंजाम दी थी। सतीश, वीरेंद्र व नरेंद्र आदि लोगों ने कहा कि पुलिस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात नहीं, सुबह सवेरे हो रही वारदात
पिछले कुछ दिनों से इलाके में वारदात रात के बजाये सुबह-सवेरे हो रही है। गत 28 जनवरी की अल सुबह पटेल नगर में पीएनबी का एटीएम उखाड़ा गया। 2 जनवरी की अल सुबह पारले फैक्टरी के पास कैब छीनी गई। 22 दिसंबर की सुबह बाईपास पर दो रोड़ी क्रशर स्टॉक पर लूटपाट हुई। 15 दिसंबर की सुबह बालोर चुंगी पर इंडीकैश बैंक का एटीएम उखाड़ा।
.................
दुकान संचालक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही इस केस को सुलझाया जाएगा।
सुरेंद्र कुमार, एसएचओ, सिटी थाना बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed