फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आखों में मिर्च मारकर बाईक सवार युवकों ने छीने 2700 रूपये

आखों में मिर्च मारकर बाईक सवार युवकों ने छीने 2700 रूपये

Wed, 23 Jan 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
आखों में मिर्च मारकर बाईक सवार युवकों ने छीने 2700 रूपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी। मागांवास मार्ग पर सोमवार रात करीब 8 बजे एक कैंटर चालक की आखों में मिर्च पाउडर झोंककर बाइक सवार युवकों ने 2700 रुपये छीन लिए। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना कैंटर चालक ने कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने के बाद बेरी पुलिस मौके पर पहुंची ओर कैंटर चालक से जानकारी ली। जानकारी के अनुसार गांव मागांवास निवासी राजेंद्र पुत्र रामसिंह सोमवार देर शाम को अपने कैंटर में बेरी अनाज मंडी से धान भरकर गांव मागांवास जा रहा था। जब वह गांव मागांवास में ड्रेन के पास पहुंचा तभी बाइक सवार दो युवकों ने बेरी का रास्ता पूछा ओर कैंटर चालक जब तक कुछ समझ पाता उससे पहले बाइक सवार युवकों ने कैंटर चालक की आखों में मिर्च का पाउडर झोंक दिया और उसे सड़क पर नीचे गिरा दिया। इसी दौरान दो युवकों ने मारपीट करते उसका उसका पर्स छीन लिया। जिसमें उसके 2700 रुपये तथा जरूरी कागजात थे। आरोपी पर्स लेकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद में कैंटर चालक ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इस बारे में बेरी थाना के जांच अधिकारी जगबीर ने बताया कि मागांवास मार्ग पर कैंटर चालक से लूट होने की सूचना मिली थी ओर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया ओर कैंटर चालक की शिकायत पर अज्ञात बाईक सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed