फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नील गाय की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

नील गाय की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

Sat, 15 Dec 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
नील गाय की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
नील गाय की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन

झज्जर। कोसली मार्ग पर कासनी व सुबाना गांव के बीच नील गाय की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल झज्जर में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भिवानी जिला के कलींगा गांव निवासी राजेश अपने पिता जयवीर के साथ बाइक पर सवार होकर अपने चाचा के पास कोसली गए हुए थे। जब वे कोसली से अपने गांव जा रहे थे तो सुबाना गांव के कुछ दूरी पर पहुंचे तो नील गायों का अचानक झुंड आ गया और एक नील गाय बाइक पर कूद गई। जिससे वह सड़क पर जा गिरे। वहां गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें संभाला और एक गाड़ी की सहायता से उन्हें सामान्य अस्पताल झज्जर में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed