फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मौत के 21 घंटे बाद हो पाया अमन के शव का पोस्टमार्टम, खुले घूम रहे हत्यारे

मौत के 21 घंटे बाद हो पाया अमन के शव का पोस्टमार्टम, खुले घूम रहे हत्यारे

Sat, 15 Dec 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मौत के 21 घंटे बाद हो पाया अमन के शव का पोस्टमार्टम, खुले घूम रहे हत्यारे
मौत के 21 घंटे बाद हुआ अमन के शव का पोस्टमार्टम
विज्ञापन

बहादुरगढ़। मांडोठी के एक परिवार की आपसी रंजिश की भेंट चढ़े किशोर अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी घंटों तक इंतजार करना पड़ा। मौत के 21 घंटे बाद अमन के शव का पोस्टमार्टम हो पाया। पोस्टमार्टम के इंतजार में परिजनों और पुलिसकर्मियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। उधर, अमन के हत्यारे अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी हवालात के भीतर होंगे।
दरअसल, मांडोठी के निवासी सुरजीत को अपने कुणबे से विवाद चल रहा था। इस विवाद में बुधवार को उक्त लोगों का सुरजीत की पत्नी कुंती से झगड़ा हुआ। झगड़े में कुंती के भाई 17 वर्षीय अमन ने बीच बचाव किया था। इसी खुन्नस में वीरवार की सायं करीब चार बजे उक्त लोगों ने गांव में रोहद स्थित सुरजीत के निर्माणधीन सर्विस स्टेशन पर ताबड़ तोड़ गोलियां बरसा दीं थीं। इस दौरान अमन की गोली लगने से मौत हो गई थी। तब पुलिस शव को नागरिक अस्पताल लेकर आई थी। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होना था।
विज्ञापन

खूब रोई बहन, बोली किसे बांधूंगी राखी
अमन की मौत पर उसकी पांचों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उसकी बड़ी बहन कुंती रो-रोकर यही कह रही थी कि एक ही भाई था वह भी चला गया, अब किसको राखी बांधूंगी। गौरतलब है कि अमन पांच बहनों में इकलौता भाई थी। कुंती पढ़ाई लिखाई के लिए उसे अपने गांव (यूपी) से छह साल पहले यहां लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
..तो इसलिए हुई पोस्टमार्टम में देरी
शुक्रवार की सुबह पुलिस अस्पताल में आई और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करानी चाही, लेकिन यहां बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। दरअसल, अस्पताल की 120 एमएम की केबल में फाल्ट आ गया। इस कारण पूरे अस्पताल परिसर की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। दोपहर तक फाल्ट ठीक नहीं हो पाया। बिजली नहीं थी तो पोस्टमार्टम भी नहीं हो पा रहा था। दिनभर पुलिस और परिजन बिजली आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद बिजली की अस्थाई व्यवस्था की गई तो शव का पोस्टमार्टम हो पाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द : पुलिस
बिजली फाल्ट होने के कारण पोस्टमार्टम में देरी हो गई थी। सुरजीत की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। सभी हत्यारों की पहचान हो चुकी है। तलाश में लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही अमन के हत्यारे हवालात के भीतर होंगे।
राकेश कुमार
-इंचार्ज, मांडोठी पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed