{"_id":"5b33e7c04f1c1bf96e8ba662","slug":"121530128320-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांग साइड चल रहे कंटेनर की कार में टक्कर, डेढ़ साल के बच्चे की मौत, चार गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रांग साइड चल रहे कंटेनर की कार में टक्कर, डेढ़ साल के बच्चे की मौत, चार गंभीर
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
रोहतक-दिल्ली मार्ग पर रोहद टोल के नजदीक रांग साइड से आ रहे एक कंटेनर की कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसमें सवार पांच लोगों में से एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। कंटेनर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब पांच बजे रोहद टोल के नजदीक हुई कंटेनर और कार की टक्कर में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं व एक लड़की और कार चालक शामिल हैं। बताया गया है कि कार रोहतक से दिल्ली की तरफ जा रही थी। जबकि कंटेनर चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए रांग साइड में आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कंटेनर और कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में डेढ़ वर्षीय एक लड़का, तीन-चार साल की एक लड़की, चालक और दो महिलाएं सवार थी। इस सड़क दुर्घटना में सभी को गंभीर चोटें आई हैं। महिलाओं व कार चालक को सिर, पैर के अलावा अन्य कई अंगों पर गंभीर चोटें आई हैं। टोल के नजदीक हुई इस दुर्घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही आसौदा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया गया है कि घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। आसौदा चौकी प्रभारी का कहना है कि फिलहाल घायलों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से एक तरफ करवाया।