फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मेट्रो में स्टेशन मास्टर लगवाने के नाम पर नौ लाख की ठगी, दो पर केस दर्ज

मेट्रो में स्टेशन मास्टर लगवाने के नाम पर नौ लाख की ठगी, दो पर केस दर्ज

Tue, 22 May 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो में स्टेशन मास्टर लगवाने के नाम पर नौ लाख की ठगी, दो पर केस दर्ज
मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर नौ लाख की ठगी, दो पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। दिल्ली मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर नौ लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। गांव पालड़ी निवासी पीड़ित ने सदर थाना पुलिस को रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिला निवासी दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस को दी शिकायत में पालड़ी निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह पहले एक मोबाइल कंपनी में काम करता था। महेंद्रगढ़ जिले के गांव दूलोठ अहीर निवासी बिजेंद्र व रेवाड़ी जिले के किशनगढ़ बालावास निवासी हरविंद्र ने उसे बहला-फुसलाकर नौकरी छुड़वा दी। जितेंद्र ने बताया कि दोनों लोगों ने नौ लाख रुपये देने पर उसे मेट्रो में स्टेशन मास्टर की पोस्ट पर नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद दो जून 2015 को आरोपियों ने उससे साढ़े चार लाख रुपये ले लिए। इसके बाद 11 जनवरी 2016 को भी उससे उन्होंने साढ़े चार लाख रुपये लिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने स्टेशन मास्टर की पोस्ट के लिए उसे ट्रेनिंग भी करवा दी है। इसके बाद आरोपियों ने उसकी ज्वाइनिंग नहीं कराई है। जितेंद्र ने बताया कि उनका एक बड़ा गिरोह है जो आए दिन किसी न किसी को अपने जाल में फंसाते रहते हैं। जितेंद्र का कहना है कि जब अपने रुपये वापस मांगता है तो दोनों आरोपी मंत्रियों तक पहुंच होने की बात कहकर उल्टा उसे ही जान से मारने की धमकी देते हैं। रविवार को पीड़ित की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि जितेंद्र ने करीब नौ लाख रुपये की ठगी की शिकायत दी है। पुलिस ने बिजेंद्र व हरविंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed