फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ओवर स्पीड कैंटर ने मारी बाइक को टक्कर, चालक की मौत्

ओवर स्पीड कैंटर ने मारी बाइक को टक्कर, चालक की मौत्

Fri, 13 Apr 2018 01:35 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
ओवर स्पीड कैंटर ने मारी बाइक को टक्कर, चालक की मौत्
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
भूरावास गांव के हनुमान मंदिर के नजदीक एक ओवरस्पीड कैंटर ने कोचिंग सेंटर में जा रहे बाइक सवार छात्र को सामने से टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार छात्र नीलाहेड़ी गांव का रहने वाला था और नीलाहेड़ी से कोसली कोचिंग के लिए जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के चचेरे भाई अनुभव की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में नीलाहेड़ी गांव निवासी मृतक के चचेरे भाई अनुभव ने बताया कि योगेश पुत्र रविंद्र हर रोज कोचिंग के लिए कोसली जाता था। वीरवार को भी योगेश सुबह करीब पौने दस बजे कोचिंग क्लास के लिए कोसली जा रहा था। जब वह भूरावास गांव के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रहे ओवरस्पीड कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और अनुभव की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

दो बहनों का इकलौता भाई था योगेश
हादसे का शिकार बना नीलाहेड़ी गांव निवासी योगेश अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। परिवार में योगेश सबसे छोटा था और इस समय हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। मृतक के पिता रविंद्र ने बताया कि उसका बेटा पिछली पुलिस भर्ती में केवल एक नंबर से चूक गया था। इसके चलते वह इस बार कोसली के एक कोचिंग सेंटर से लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस में हैं दोनों बहनें
मृतक योगेश की दोनों बहनें पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। मृतक योगेश की बड़ी बहन अनिता दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है और छोटी बहन संजू सीआईएसएफ में एएसआई के पद पर तैनात है। वहीं उसकी तीसरी बहन शर्मिला की मौत हो चुकी है, जोकि शादीशुदा थी।

वर्जन
मृतक के चचेरे भाई अनुभव की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से कैंटर चालक मौके से फरार है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
-प्रीतम, जांच अधिकशारी, साल्हावास थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed