फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आपसी कहासुनी व पुरानी रंजिश में युवक को मारी कांच की बोतल

आपसी कहासुनी व पुरानी रंजिश में युवक को मारी कांच की बोतल

Wed, 03 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
आपसी कहासुनी व पुरानी रंजिश में युवक को मारी कांच की बोतल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
थाना लाइन पार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली वत्स कॉलोनी में नव वर्ष की पार्टी के दौरान आपसी कहासुनी और पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर तीन ने मिलकर कांच की बोतल से वार कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नव वर्ष की पार्टी के दौरान एक युवक पर तीन ने मिलकर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में राजेश निवासी वत्स कालोनी लाइनपार ने बताया है कि वह 31 दिसंबर की रात को शाम के समय अपने पड़ोसी यशप्रकाश उर्फ टिंकू के साथ उसके बलजीत नगर में स्थित प्लाट पर चले गए। कुछ देर बाद वहां पर बंटी व उसका चचेरा भाई बिंटू भी पहुंच गए। उसने बताया है कि बंटी उससे पहले ही रंजिश रखता था। कई बार पहले भी कहासुनी हुई थी। उसने बताया कि 31 दिसंबर की रात करीब 10 बजे बंटी उसे बात-बात पर गाली गलौच करने लगा। कई बार उसने ऐसा करने से मना किया मगर वह नहीं माना। इसके बाद जब वह घर जाने के लिए उठा तो उन्होंने उसे वहीं रोक लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। बंटी ने अपने हाथ में ली हुई कांच की बोतल उसके सिर में मारी और वह नीचे गिर गया। इसके बाद भी तीनों उसे लात-घूसों से मारते रहे। यह शोर सुनकर राहगीर भी वहां पहुंच गए और तीनों मौका पाकर वहां से भाग गए। उसने बताया है कि जाते-जाते तीनों उसे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।
विज्ञापन

लाइनपार पुलिस ने तीनों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने व अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सभी फरार है। लाइनपार थाना प्रभारी कुलबीर सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed