फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुलिस ने नौ बच्चों को दुकानों व ढाबों पर कार्य करते हुए पकड़ा

पुलिस ने नौ बच्चों को दुकानों व ढाबों पर कार्य करते हुए पकड़ा

Mon, 30 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने नौ बच्चों को दुकानों व ढाबों पर कार्य करते हुए पकड़ा
नौ काम करते बच्चों को उनके अभिभावकों के हवाले किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
एसपी सुनील कुमार दलाल के निर्देश पर पुलिस ने जिले में ऑपरेशन मुस्कान अभियान की शुरूआत की है। अभियान के दौरान सिटी पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर अकेले घूम रहे बच्चों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने नौ बच्चों को दुकानों और ढाबों पर कार्य करते पकड़ा। इसके बाद सीडब्यूसी से काउंसलिंग करवाकर माता-पिता के हवाले कर दिया।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार दलाल ने छोटे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए जिले में ऑपरेशन मुस्कान की शुरूआत की है। टीम इंचार्ज एएसआई रेणू चाहार की अगुवाई में शहर के विभिन्न सार्वजनिक और अन्य प्रतिष्ठानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान चाय की दुकानों, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई ऐसे बच्चों को पकड़ा गया जो दुकानों और ढाबों पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन

टीम इंचार्ज रेणू चाहार ने बच्चों को खाना खिलाया और उनके माता- पिता से संपर्क कर उन्हें सौंपा गया। टीम इंचार्ज ने बताया कि मुस्कान ऑपरेशन के दौरान शहर से नौ बच्चों को पकड़ा गया है। ये बच्चे अपने परिवार से दूर रहकर दुकानों पर नौकरी कर रहे थे। इनमें ज्यादातर बच्चे झारखंड, बिहार और यूपी के रहने वाले हैं। इन बच्चों की सीडब्लूसी से काउंसलिंग करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणू चाहर ने बताया कि दुकानदारों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे छोटी उम्र के बच्चों को नौकरी पर न रखे ऐसे में उन पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। इस दौरान टीम में प्रधान सिपाही विनोद कुमार, सिपाही दिनेश कुमार, महिला सिपाही प्रमिला व पिंकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed