फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बदमाशों ने धर्मकांटा संचालक से मांगी मंथली

बदमाशों ने धर्मकांटा संचालक से मांगी मंथली

Wed, 09 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने धर्मकांटा संचालक से मांगी मंथली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव भापड़ोदा में बदमाशों ने हथियार के बल पर एक धर्मकांटा संचालक से एक लाख की मंथली चालू करने की डिमांड की। रुपये न देने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। इस वारदात के पीछे दिल्ली के कुख्यात क्रांति गैंग का नाम सामने आ रहा है। पुलिस ने भी इसी अनुमान से केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रोहतक जिले के गांव कुलताना निवासी ईश्वर सिंह का बहादुरगढ़ के गांव भापड़ोदा की सीमा पर धर्मकांटा और किरयाने की दुकान है। ईश्वर ने बताया कि गत रविवार की देर शाम वह और बेटा दीपक धर्मकांटे और दुकान पर थे। शाम करीब साढ़े 6 बजे एक ग्रे कलर की बुलेरो गाड़ी धर्मकांटे के बाहर आकर रुकी। उसमें से हथियारबंद चार युवक गाड़ी से उतरे और उससे एक लाख की मंथली मांगते हुए मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ईश्वर ने कहा कि एक बदमाश ने अपना नाम राजेश कंडेला, दूसरे ने व्रिदोह और तीसरे ने महेश बताया। जबकि चौथे ने अपना नाम नहीं बताया। उक्त बदमाशों ने कहा कि वे बड़े बदमाश हैं और जेल से फरार हैं। एक लाख की मंथली शुरू करो और आसपास के फैक्टरी संचालकों के कांटेक्ट नंबर भी दो। ताकि उनसे भी उगाही कर सकें। पीड़ित ने बताया कि चेतावनी देते हुए बदमाशों ने कहा कि अभी वे जा रहे हैं, लेकिन सप्ताहभर के भीतर मंथली और उद्यमियों के कांटेक्ट नंबर नहीं दिए तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रांति गैंग पर शक
इस वारदात में जो तीन नाम सामने आए हैं, वे दिल्ली के क्रांति गैंग के बताए जाते हैं। पुलिस भी इसी अनुमान से जांच कर रही है। अब तक क्रांति गैंग की दिल्ली में ही दहशत रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए सदर थाने एवं सीआईए की टीमें जांच में जुटी हैं। ईश्वर के धर्मकांटे पर सुरक्षा के लिए बहादुरगढ़ पुलिस और कुलताना में परिवार की सुरक्षा के लिए सांपला पुलिस तैनात की गई है।

ये है क्रांति गैंग
क्रांति गैंग दिल्ली एनसीआर का ऐसा गिरोह है, जिसके बदमाश खुद को क्रांतिकारी बताते हैं। गिरोह का कहना है कि लड़कियों पर तेजाब फेंकने वालों, देशद्राहियों, सट्टेबाजों और भ्रष्टाचारियों को खत्म करना उसका उद्देश्य हैं। इस गिरोह का सरगना हरियाणा का राजेश कंडेला भारती है। अमन खड़खड़ी, महेश इस्माइल, देवेंद्र, संजीत विद्रोह और उमेश सहित कई बदमाश शामिल हैं। इन पर हरियाणा व दिल्ली में कई हत्या एवं अन्य अपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में इन्होंने 30 मई को छावला के पास पुनीत, 14 जुलाई को गुडग़ांव में हेमंत, 17 जुलाई को द्वारका में विकास एवं 18 जुलाई को कंझावला में पवन व प्रदीप पर हमला हुआ था। जिसमें प्रदीप की मौत हो गई थी।

वारदात के बाद छोड़कर जाते हैं लेटर
खास बात ये कि ये बदमाश वारदात करने के बाद घटनास्थल पर एक लेटर छोड़ देते हैं। जिसमें लिखा होता है ... हम अमन चाहते हैं। जुल्म के खिलाफ अगर फैसला जंग से हैं तो जंग ही सही। अभी गत 20 जुलाई को ही पुलिस ने इस गैंग के शार्प शूटर अमन आजाद को गिरफ्तार किया है।


वर्जन
उधर, मांडोठी चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने कहा कि पीड़ित की शिकायतों पर चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इनमें से विद्रोह नाम के युवक पर सांपला थाने में भी कई केस दर्ज हैं। अभी यह तो पुष्टि नहीं की जा सकती कि ये क्रांति गैंग के ही सदस्य हैं। लेकिन जल्द इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


- जान से मारने की धमकी देकर सप्ताहभर में मंथली देने की चेतावनी दी
- दिल्ली के कुख्यात क्रांति गैंग का नाम आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed