{"_id":"5be49edbbdec2269c544be13","slug":"11541709531-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट में आने से मासूम की मौत
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से मासूम की मौत
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)। गांव छुड़ानी में दीपावली की सायं कार की चपेट में आने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। इस मामले में कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव छुड़ानी के निवासी कुलदीप ने कहा है कि बुधवार को वह गांव में ही एक दुकान से सामान लेकर वापस लौट रहा था। उसका तीन वर्षीय बेटा पूर्व सहवाग भी पैदल चल रहा था। इसी दौरान वहां तेज गति में रिट्ज कार आई। चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके बेटे को रौंद दिया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने गंभीर रूप से घायल पूर्व को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव के ही एक युवक पर आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।