{"_id":"5abd337b4f1c1b9a618b465b","slug":"11522348923-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांढी केहर से अज्ञात ने सोलर प्लेट व बैटरी की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांढी केहर से अज्ञात ने सोलर प्लेट व बैटरी की चोरी
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांढी केहर से सोलर प्लेट और बैटरी की चोरी
बाढड़ा।
गांव मांढ़ी केहर से अज्ञात ने स्ट्रीट लाइट की बैटरी और सोलर प्लेट चोरी कर ली। इस संबंध में बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मांढ़ी केहर निवासी आनंद सिंह ने बताया कि अज्ञात ने सोलर प्लेट और बैटरी चोरी कर ली है। इनकी कीमत करीब 20 हजार रुपये है। शिकायत पर संज्ञान लेकर बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में चोरी का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल ऋषि देव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर चोरी का माल बरामद कर लिया जाएगा।