फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   उधारी वापस न मिलने पर युवक ने फांसी लगाकर जान दी

उधारी वापस न मिलने पर युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 16 Sep 2017 01:49 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
उधारी वापस न मिलने पर युवक ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
कई लोगों को उधार दिए पैसे वापस न मिलने पर मातन गांव के युवक ने गांव के धार्मिक स्थान दादा मालदे के नजदीक एक पेड़ से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मांडोठी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारा। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार मातन गांव निवासी धर्मेंद्र ने उधार दिए पैसे वापस न मिलने पर फांसी का फंदा लगा लिया। धर्मेंद्र के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि धर्मेंद्र ने कई लोगों को पैसे उधार दिए हुए थे। धर्मेंद्र ने जिन लोगों को पैसे उधार में दिए थे उनमें रमेश, उसका दोस्त अमित निवासी महम, प्रदीप व जयदीप निवासी कोटला दिल्ली शामिल हैं। जब उसके बेटे ने उनसे पैसे वापस मांगे तो वे उसे धमकी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इन लोगों से तंग आकर उसके बेटे ने फांसी का फंदा लगा लिया। पुलिस ने चारों पर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी उनका कोई सुराग नहीं है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed