{"_id":"5c311cbdbdec225712492f4d","slug":"111546722493-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने के 12वें दिन मिला दिनेश का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डूबने के 12वें दिन मिला दिनेश का शव
विज्ञापन
माइनर में डूबे श्रमिक का शव मिला
बादली। 26 दिसंबर को एनसीआर माइनर में डूबे श्रमिक का शव 12वें दिन शनिवार की सुबह मिल गया। पुलिस ने पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
दरअसल, 26 दिसंबर को ईंट भट्ठे पर काम करने वाला दिनेश नहाने के लिए माइनर पर गया था। बहाव तेज होने के कारण दिनेश डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकालने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। तीन-चार दिन तक पुलिस व गोताखोरों ने खूब प्रयास किए, लेकिन शव फिर भी नहीं मिला। हार थक कर पुलिस बैठ गई तो शनिवार की सुबह शव पानी की ऊपरी सतह पर दिखाई देेने की सूचना मिली। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम कराया। दिनेश मूलत: बिहार का निवासी था और बादली स्थित ईंट भट्ठे पर काम करता था।