फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार

Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना पुलिस ने दो दिन पहले पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि दो दिन पहले लाइनपार निवासी करनैल सिंह की उसके पुत्र ने चोटें मारकर हत्या कर दी थी और वह फरार हो गया था। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया था। शिकायत में उसने बताया था कि उसका लड़का अमरेंद्र कभी कभी शराब पीकर घर आता था और अपने पिता के साथ झगड़ा करता था। 24 जून की रात को उसका लड़का नशे की हालत में घर पर आया और अपने पिता के साथ गाली गलौच करने लगा। झगड़े का शोर सुनकर उसने आकर देखा तो अमरेंद्र अपने पिता करनैल सिंह को फर्श पर डालकर सिर पर चोटें मार रहा था। इस दौरान करनैल सिंह की मौत हो गई। इसके बाद तुरंत आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के आधार पर थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा आरोपी को लाइनपार के एरिया से काबू किया गया। आरोपी की पहचान अमरेंद्र पुत्र करनैल सिंह निवासी शास्त्री नगर लाइनपार के रूप में हुई। उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह की टीम द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह बहादुरगढ़ की काठ मंडी में अकाउंटेंट की नौकरी करता है। शराब पीने के कारण अक्सर उसकी अपने पिता के साथ नोकझोंक होती थी। बीती 24 जून को भी शराब पीने को लेकर उसकी पिता के साथ कहासुनी हुई थी। जिसके कारण उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed