फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बदमाश काजू के कहने पर ही बर्फीवाले से मांगी थी 25 लाख की रंगदारी

बदमाश काजू के कहने पर ही बर्फीवाले से मांगी थी 25 लाख की रंगदारी

Thu, 09 May 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
बदमाश काजू के कहने पर ही बर्फीवाले से मांगी थी 25 लाख की रंगदारी
बहादुरगढ़। रोहद स्थित देसी बर्फीवाला मिष्ठान भंडार पर हुई लूटपाट व 25 लाख की रंगदारी की वारदात बदमाश कर्मवीर उर्फ काजू के कहने पर ही की गई थी। पूछताछ के दौरान काजू ने वारदात कुबूल कर ली है। काजू के इशारे पर गड़गू बदमाश के कहने पर ही तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। दरअसल, 26 अप्रैल की देर शाम गांव रोहद स्थित देसी बर्फीवाला मिष्ठान भंडार पर बाइक सवार तीन बदमाश आए थे। आते ही इन युवकों ने काउंटर व शीशों पर गोलियां चलाई। इसके बाद गल्ले से 12 हजार रुपये निकाले। फिर एक धमकी भरी पर्ची काउंटर पर छोड़ दी। इस पर्ची के जरिये 25 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी की यह राशि रोहिणी जेल में बंद कर्मवीर उर्फ काजू बदमाश के पास पहुंचाने के लिए कहा गया था। मामले की तह तक जाने के लिए आसौदा थाना पुलिस बदमाश कर्मवीर उर्फ काजू को दिल्ली पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। एक दिन की रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने काजू से वारदात करने वाले बदमाशों के बारे में पूछताछ की। काजू ने वारदात कुबूल कर ली कि यह वारदात उसके ही कहने पर हुई। वारदात करने वाले बदमाशों के नामों का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुुताबिक, काजू के इशारे पर गड़गू बदमाश द्वारा बदमाश भेजे गए। उधर, आसौदा थाना प्रभारी बाबूराम ने कहा कि पूछताछ के बाद बदमाश काजू को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, उस दिशा में जांच आगे बढ़ाई गई है। जिन बदमाशों का वारदात के पीछे हाथ है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed