फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रोहद टोल पर सुरक्षा कर्मियों व कार चालक के बीच झगड़ा, दो सुरक्षा कर्मी गिरफ्तार

रोहद टोल पर सुरक्षा कर्मियों व कार चालक के बीच झगड़ा, दो सुरक्षा कर्मी गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2019 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
रोहद टोल पर सुरक्षा कर्मियों व कार चालक के बीच झगड़ा, दो सुरक्षा कर्मी गिरफ्तार
बहादुरगढ़। रोहद टोल प्लाजा पर सोमवार की दोपहर जोरदार हंगामा हो गया। यहां कार चालक ने फास्ट ट्रैक लाइन से कार ले जानी चाही तो सिक्योरिटी गार्ड ने रोक दिया। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें कार चालक घायल हो गया। वहीं जब घायल नागरिक अस्पताल में गया तो वहां स्टाफ नर्सों से उलझ गया। लिखित में माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। घायल की शिकायत पर जांच करते हुए पुलिस ने दो आरोपी सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दरअसल, रोहतक का निवासी पोरस किसी काम के सिलसिले में परिवार सहित दिल्ली गया हुआ था। सोमवार की दोपहर ये वापस रोहतक के लिए चले। करीब तीन बजे जब रोहद टोल पर पहुंचे तो इन्होंने कार फास्ट ट्रैक लाइन में घुसा दी। इसके बाद टोल कर्मियों ने गाड़ी दूसरी लाइन में ले जाने के लिए चालक से कहा। दूसरी लाइन पर भीड़ थी। इस बात पर कार चालक व टोल के सुरक्षा कर्मियों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा की मारपीट की नौबत आ गई। इस मारपीट में कार चालक पोरस जख्मी हो गया। कार में सवार परिजनों व लोगों ने बीच बचाव कराया। इसके बाद घायल को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घायल युवक पोरस जब नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में आया तो आते ही उसने स्टाफ नर्स से एमएलआर काटने की बात कही। स्टाफ नर्स ने उससे कहा कि डॉक्टर आने के बाद एमएलआर कटेगी, इतने आप इलाज कराओ। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच काफी कहासुनी हुई। कुछ ही देर में डॉक्टर आए। पुलिस भी अस्पताल में आ चुकी थी। काफी गहमा-गहमी हुई तो युवक को लिखित में माफी मांगनी पड़ी, जिसके बाद यह मामला शांत हो पाया। उपचार होने के बाद घायल व उसके परिजन रोहतक के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपी हुए गिरफ्तार
उधर, आसौदा थाना पुलिस ने पीड़ित पोरस की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दो सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान दीपक व संदीप के रूप में हुई है। आसौदा थाने से मामले के जांच अधिकारी प्रवीण ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।
-
---फोटो 21 : इलाज के बाद लौटता घायल व अन्य परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed