फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जौंधी में किसान ने गोली मारकर आत्महत्या की

जौंधी में किसान ने गोली मारकर आत्महत्या की

Sat, 19 May 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
जौंधी में किसान ने गोली मारकर आत्महत्या की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव जौंधी में बीती देर रात एक किसान ने संदिग्ध हालात में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने फिलहाल मृतक के खिलाफ ही अवैध हथियार के इस्तेमाल का केस दर्ज किया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सत्येंद्र के तौर पर हुई है। सत्येंद्र खेती बाड़ी का काम करता था। बताते हैं कि वह पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि वीरवार को सत्येंद्र ने कहीं से पिस्तौल लाकर रात करीब 12 बजे उसने अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजनों की आंख खुली। परिजनों ने उसे संभाला और बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दुजाना चौकी से पुलिस बहादुरगढ़ पहुंची और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक 2 बच्चों का पिता था। मामले के जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने कहा कि सत्येंद्र डिप्रेशन में चल रहा था। शायद इसी वजह से उसने यह कदम उठाया हो। खैर, असल पुष्टि तो जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी। मृतक के पास अवैध हथियार कहां से आया यह भी जांच का विषय है। फिलहाल आत्महत्या करने व अवैध हथियार के इस्तेमाल के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed