{"_id":"5adb98f34f1c1b82028b5bda","slug":"101524340979-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजियों की ड्रेस बनाने वाली कपड़ा फैक्टरी में आग, कच्चे और तैयार माल के अलावा आठ महंगी मशीनें भी जलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजियों की ड्रेस बनाने वाली कपड़ा फैक्टरी में आग, कच्चे और तैयार माल के अलावा आठ महंगी मशीनें भी जलीं
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआईई) स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में शनिवार की सुबह आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में रखा काफी माल जलकर राख हो गया। आठ महंगी मशीनें भी खराब हो गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो-दो चक्कर लगाकर तीन घंटे कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
बहादुरगढ़ के एमआईई पार्ट-1 के प्लाट नंबर 500 में एसबी इक्विपमेंट नाम से फैक्टरी है। इस फैक्टरी में फौजियों की ड्रेस बनाने व कपड़ा सिलाई का काम होता है। शनिवार को काम शुरू होने से पहले करीब साढ़े आठ बजे इस फैक्टरी के स्टोर में अचानक आग लग गई। कपड़ा होने के कारण आग तेजी से भड़कती चली गई।
फैक्टरी से धुआं उठता देख आसपास दूसरी फैक्टरियों में मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू हुआ। आग व धुएं के कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों गाड़ियों ने दो-दो चक्कर लगाए।
विज्ञापन
जब तक आग को बुझाया जा सका, तब तक काफी तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो चुका था। आठ महंगी मशीनें भी खराब हो गई। इस घटना से कोई जनहानि तो नहीं हुई मगर फैक्टरी मालिक को काफी नुकसान होने का अनुमान है। फैक्टरी मैनेजर संदीप ने बताया कि उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। फायर ऑफिसर रवींद्र सैनी ने कहा कि सूचना मिलते ही गाड़ियां मौके पर भेज दी गई। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग को काबू करने में मुश्किलें हुई। शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका है। जांच पूरी होने के बाद ही असल कारणों की पुष्टि हो पाएगी।