{"_id":"5a8499ad4f1c1b3c718b4dc5","slug":"101518639533-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा प्रबंधों के तहत अलग-अलग स्थानों पर लगाए 60 विशेष नाके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरक्षा प्रबंधों के तहत अलग-अलग स्थानों पर लगाए 60 विशेष नाके
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
पुलिस लाइन झज्जर में पुलिस अधिकारियों, थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों की एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में शांति एवं कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों सहित जिला के प्रमुख सड़क मार्गों पर किये जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों बारे एसएसपी बी सतीश बालन ने पुलिस अधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। बालन ने झज्जर जिले से रोहतक व जींद की तरफ जाने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्ग तथा अन्य सड़क मार्गों के आसपास के इलाका में चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
इतने लगाए नाके
जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए किए सुरक्षा प्रबंधों के तहत अलग-अलग स्थानों पर 60 विशेष नाके लगाए गए हैं। विशेष नाकों पर हथियारों सहित दंगा विरोधी आवश्यक साजो-सामान से सुसज्जित पुलिस बल को तैनात किया गया है।
बैठक के पश्चात पुलिस लाइन में एएसपी झज्जर शशांक कुमार सावन व डीएसपी झज्जर अजमेर सिंह द्वारा सभी पुलिस कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी बारे विस्तार से जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
बैठक में डीएसपी झज्जर अजमेर सिंह, डीएसपी बहादुरगढ़ भगतराम, डीएसपी बेरी जितेंद्र सिंह, डीएसपी रोहतक नारायण चंद व रोहताश सिंह, सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी, सीआईए प्रभारी झज्जर व बहादुरगढ़, सुरक्षा शाखा प्रभारी झज्जर उपनिरीक्षक दयाचंद व अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।