फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कोहरे का कहर: ट्राले को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी बस 18-02-02

कोहरे का कहर: ट्राले को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी बस 18-02-02

Sat, 20 Jan 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कोहरे का कहर: ट्राले को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी बस 18-02-02
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
कोहरे का कहर हर रोज सामने आ रहा है। वीरवार को जहां घने कोहरे के कारण बहादुगरढ़ में 13 वाहनों की भिड़ंत हो गई थी तो शुक्रवार को धुंध के कारण गोधड़ी गांव के पास ट्रॉले को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को झज्जर के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर गांव कबलाना निवासी हरियाणा पुलिस के जवान संदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल चार अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान गांव मारौत निवासी रोडवेज बस चालक दलबीर ने दम तोड़ दिया।
साल्हावास थाना प्रभारी संदीप कुमार के अनुसार रोडवेज की एक बस झज्जर डिपो से दादरी के लिए रवाना हुई थी। धुंध के कारण शुक्रवार को जीरो दृश्यता बनी हुई थी। बस जैसे ही गोधड़ी गांव के नजदीक जेएलएन नहर के पास पहुंची तो अचानक से ट्रॉला सामने आ गया। ट्रॉले को बचाने के चक्कर में गोधड़ी गांव के पास बस सड़क से उतरकर पेड़ से टकराकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोग घायल हुए थे, जिनमें पांच गंभीर रुप से घायल हुए थे और बाकी को मामूली चोटें आई। गंभीर घायलों में से कबलाना निवासी सिपाही संदीप को मृत घोषित कर दिया और अन्य चारों को गंभीरावस्था में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई रेफर होने वालों में दुल्हेड़ा निवासी दीपक, अकेहड़ी मदनपुर निवासी सुुनील, मारौत गांव निवासी रोडवेज बस चालक दलबीर और परिचालक सतपाल शामिल हैं। पीजीआई में उपचार के दौरान बस चालक दलबीर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो बेटियों से सिर से उठा पिता का साया
हादसे में अकाल मौत का शिकार बने हरियाणा पुलिस के सिपाही संदीप की शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी। जिसकी दो बेटियां हैं। संदीप वर्तमान में दादरी में तैनात था, जोकि शुक्रवार को सुबह ड्यूटी के लिए रोडवेज बस में सवार होकर दादरी जा रहा था। संदीप भी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। संदीप की एक बहन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार
सड़क हादसे में चिकित्सकों के द्वारा संदीप को मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार रोहतक-सोनीपत बाईपास के बीच स्थित श्मशाम भूमि में किया गया। जहां पर पुलिस की गार्द ने हरियाणा पुलिस के जवान को सशस्त्र सलामी दी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed