{"_id":"5a3abd924f1c1bd0408be242","slug":"101513799058-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए-2 ने पकड़ा बोलेरो चोरी का उद्घोषित अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईए-2 ने पकड़ा बोलेरो चोरी का उद्घोषित अपराधी
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी का उद्घोषित अपराधी पकड़ा
चरखी दादरी।
गांव मकड़ाना से करीब चार साल पहले बोलेरो चोरी करने के उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सीआईए-2 को सफलता मिली है। आरोपी की पहचान राजस्थान के ईस्माईलपुर निवासी सुनील के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे हंसावास मोड़ के समीप से काबू किया।
पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि 2013 के मार्च माह में मकड़ाना से अज्ञात ने बोलेरो चोरी की थी। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को सीआईए-2 प्रभारी शमशेर सिंह हंसावास रोड पर गश्त कर रहे थे। शक के आधार पर सुनील से पूछताछ की तो उसके उद्घोषित अपराधी होने की पुष्टि हुई। इसके तुरंत बाद शमशेर सिंह ने उसे हिरासत में ले लिया।