{"_id":"5a30362d4f1c1b59678c1bde","slug":"101513109037-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल आयोग ने लिखी डीसी को चिट्ठी, एसडीएम से करवाई जाए जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल आयोग ने लिखी डीसी को चिट्ठी, एसडीएम से करवाई जाए जांच
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
हरियाणा बाल संरक्षण और अधिकार आयोग की ओर से मंगलवार को डीसी को चिट्ठी भेजी गई है। चिट्ठी में आयोग द्वारा दुजाना चौकी में बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट करने के मामले की जांच किसी एचसीएस अधिकारी से करवाने की बात कही गई है।
बता दें कि दुजाना प्रकरण में मामला दर्ज किए जाने के बाद से अभी तक आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसके चलते पीड़ित परिवार में भी रोष बना हुआ है। पीड़ित परिवार के अनुसार शायद अब उन्हें पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई के लिए भी आंदोलन करना होगा। वहीं, आयोग के द्वारा मामले में बुधवार को दोनों बच्चों के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसके बाद आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा। आयोग द्वारा कहा जा रहा है कि मामले में जब आरोप पुलिसकर्मियों पर ही लगा है तो उनके अधिकारियों से बच्चों वाले मामले की जांच करवाने का मतलब नहीं बनता।
ये है मामला
गत 27 अक्तूबर को दुजाना चौकी में झगड़े की शिकायत देने पहुंची वृद्ध दंपति के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट के साथ अभद्रता की थी। उस समय उनके पौत्र और पौत्री थाने में मौजूद थे। उनके सामने ही पूरा घटनाक्रम घटित हुआ। वहीं, पीड़ित परिवार के द्वारा एक वीडियो पेश किया जा रहा है, जिसमें परिवार के द्वारा बताया जा रहा है कि रात के करीब नौ बजे तक बच्चों को पुलिस के द्वारा चौकी में ही रखा गया।
विज्ञापन
वर्जन
मामले को लेकर डीसी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में मामले की जांच किसी एचसीएस अधिकारी से करवाने के निर्देश दिए हैं। आयोग की टीम भी बुधवार को पीड़ित परिवार और बच्चों के बयान दर्ज कर सकती है।
- बीके गोयल, सदस्य, हरियाणा बाल संरक्षण व अधिकार आयोग।