फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बिजली चोरी रोकने गई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

बिजली चोरी रोकने गई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Wed, 15 Nov 2017 01:59 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने गई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव दुल्हेड़ा में बिजली चोरी रोकने गई एक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम में शामिल कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। एक जेई पर ईंटों से भी वार कर दिया गया। इस हमले में जेई बुरी तरह जख्मी हो गया। फिलहाल वह शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना से बिजली कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। निगम के अधिकारियों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से गांव दुल्हेड़ा में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए निगम की ओर से एक टीम का गठन किया गया। जेई ऋषिपाल के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को गांव में पहुंची। टीम में लाइनमैन अजीत, सुनील, एएलएम जसबीर, संदीप, जयबीर, राजेंद्र के अलावा कई अन्य कर्मचारी भी शामिल थे। चेकिंग के दौरान एक मकान में तार जोड़कर सीधी चोरी पाई गई। इस पर कर्मचारियों ने जेई को अवगत कराया। जेई ऋषिपाल ने जब उक्त मकान का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो वहां मौजूद महिला ने दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया। जेई के मुताबिक, इसी दौरान महिला का बेटा गाड़ी लेकर आया वहां आया। पहले तो उसने निगम कर्मियों को गाड़ी से टक्कर मारने का प्रयास किया, मगर किसी तरह कर्मचारी बच गए। इसी बीच गाली-गलौच करते हुए दो अन्य व्यक्तियों और उक्त युवक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


..और पीछे हट गई टीम
जेई ने बताया कि देखते ही देखते काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। इस दौरान वह बचने के लिए शोर मचाते रहे लेकिन उनके साथ मारपीट जारी रखी। इसी बीच उक्त युवक ने उसके सिर पर ईंट मार दी। किसी तरह बच बचाकर वह गाड़ी में बैठा तो इसके बाद भी उक्त युवक ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। मजबूरीवश टीम को वहां से पीछे हटना पड़ा। साथी कर्मचारियों ने उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल में कैद हुई मारपीट
जेई के साथ हो रही मारपीट को गाड़ी के भीतर बैठे एक कर्मचारी ने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया है। सोशल साइट्स पर यह वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई ग्रामीणों के इस व्यवहार को गलत बता रहा था। अपने साथ हुई घटना पर टीम के सदस्य घबराए हुए हैं और अपनी कर्मचारी यूनियन को मामले से अवगत करा दिया है।

कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
उधर, आल हरियाणा पावर कोर्पोरेशन वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव बंसीलाल, प्रदीप छिकारा, रवींद्र दलाल, अजीत गुलिया व हरीश के अलावा कई अन्य ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायल जेई ऋषिपाल को हाल चाल जाना। यूनियन नेता बंसीलाल ने कहा कि यदि मारपीट करने वाले जल्द गिरफ्तार नहीं किए गए तो यूनियन अपने स्तर पर कड़ा आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने अधिकारियों से भी छापामार टीम की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। उधर, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि टीम के साथ मारपीट नहीं हुई। केवल विरोध किया गया है, वह भी इसलिए कि कर्मचारी जबरन घर में घुस रहे थे। घर में केवल महिलाएं थीं।


पुलिस ने किया केस दर्ज
निगम के एक्सईएन एसके जैन ने कहा कि ग्रामीणों ने टीम के साथ मारपीट की है और सरकारी कार्य में बाधा डाली है। उनके खिलाफ थाने में शिकायत दे दी गई है।
उधर, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारियों की शिकायत नवीन व अन्य कुछ व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है, जल्द ही उन्हें काबू कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed