फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुलिस लाइन गेट पर एटीएम लूट का नाकाम प्रयास

पुलिस लाइन गेट पर एटीएम लूट का नाकाम प्रयास

Sat, 16 Sep 2017 01:56 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन गेट पर एटीएम लूट का नाकाम प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
पुलिस लाइन के गेट पर बने बूथ में लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को बृहस्पतिवार की रात लूटने का प्रयास किया गया। लुटेरों ने एटीएम की स्क्रीन तोड़ दी। लेकिन लूट नहीं सके। एक्सिस बैंक प्रबंधन ने इस मामले की कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी है। पुलिस फिलहाल बिना शिकायत के ही मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार एक कर्मचारी शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन के गेट पर बने एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था। जैसे ही वह एटीएम बूथ में दाखिल हुआ तो पता चला कि एटीएम की स्क्रीन टूटी पड़ी है। कर्मचारी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। वहीं बैंक प्रबंध ने इस मामले को बैंक के दूसरे विभाग से जुड़ा बताते हुए शिकायत देने से मना कर दिया। सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को एटीएम लूट का प्रयास किया गया लेकिन आरोपी नाकाम रहे हैं। पूरे मामले में एक्सिस बैंक प्रबंधन ने शिकायत देने से मना कर दिया है। फिलहाल वे मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed