फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कोल्ड ड्रिंक्स में नशा मिलाकर महिला वकील से दुराचार कर बनाया वीडियो

कोल्ड ड्रिंक्स में नशा मिलाकर महिला वकील से दुराचार कर बनाया वीडियो

Fri, 11 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक्स में नशा मिलाकर महिला वकील से दुराचार कर बनाया वीडियो
कोल्ड ड्रिंक्स में नशा मिलाकर महिला वकील से दुराचार कर बनाया वीडियो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर निवासी एक महिला वकील ने एक व्यक्ति पर कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और फिर दुराचार का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में सिटी थाना पुलिस को भी शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। महिला ने बताया कि दोनों की दोस्ती सोशल साइट पर हुई थी।

पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पेशे से वह वकील है। उसके परिवार के एक सदस्य की फ्रेंड लिस्ट में संजय नामक युवक शामिल था। उक्त परिजन के जरिए उसकी दोस्ती भी संजय से हो गई। महिला ने बताया कि 16 मार्च को वह बेटी से मिलने हिसार जा रही थी। इसी दौरान उसे रास्ते में संजय भी मिल गया। महिला ने बताया कि इस दौरान संजय ने धोखे से उसे कोल्ड ड्रिंक्स में मिलाकर कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके प्रभाव से वह कुछ समय बाद अचेत हो गई। इसके बाद संजय नामक उक्त शख्स ने उसके साथ दुराचार किया और इसकी वीडियो भी अपने मोबाइल में बना ली। महिला ने बताया कि होश संभालने पर उक्त व्यक्ति ने उसे वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। महिला ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी ने उसे कई बार ब्लैकमेल कर अपने पास बुलाया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने राजगढ़ में भी उसे तीन दिन दुराचार किया। उसकी ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में जांच अधिकारी ने आरोपी संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed