फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लूटपाट को अंजाम देने वाला गैंग काबू, डेढ़ दर्जन वारदातों का हुआ खुलासा

लूटपाट को अंजाम देने वाला गैंग काबू, डेढ़ दर्जन वारदातों का हुआ खुलासा

Thu, 10 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट को अंजाम देने वाला गैंग काबू, डेढ़ दर्जन वारदातों का हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर/बहादुरगढ़।
एनसीआर में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बड़े गिरोह को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सीआईए कर्मियों को ही राहगीर समझ लूटपाट करने का प्रयास किया तो इस गिरोह के 5 आरोपियों को टीम ने मौके पर ही काबू कर लिया। जबकि एक अन्य आरोपी को बहादुगरगढ़ पुलिस ने काबू किया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने हत्या व लूटपाट सहित करीब डेढ़ दर्जन लूटपाट की वारदातों का खुलासा किया है।
प्रेसवार्ता में एसपी बी सतीश बालन ने बताया कि पुलिस ने छीनी हुई स्विफ्ट तथा होंडा सिटी कार सहित अवैध हथियारों के साथ राहगीरों के वाहनों को लूटने की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बालन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रमोद उर्फ भिंडा निवासी गांव सोंधी जिला झज्जर, आकाश उर्फ वकील निवासी जनता कॉलोनी रोहतक, अन्नी उर्फ टक्कर पहलवान निवासी गांव कव्वाली जिला सोनीपत, उमेश उर्फ काके निवासी नोल्था जिला पानीपत तथा सोनीपत के माहरा गांव निवासी कृष्ण एक मारुति स्विफ्ट कार तथा एक होंडा सिटी कार में जगरतपुर चौक के पास राहगीरों को लूटने की फिराक में हैं। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस सरकारी गाड़ी की बत्ती उतारकर मौके पर पहुंची तो दिल्ली की तरफ से आई एक स्विफ्ट गाड़ी तथा गांव जगतपुर की तरफ से आई एक होंडा सिटी कार में सवार बदमाशों ने लूट की नीयत से सरकारी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ियां अड़ा दी। गाड़ी को घेरने के बाद जैसे ही बदमाशों को पुलिस होने के बारे में पता चला तो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम ने पीछा करके पांच बदमाशों को काबू करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


तीन पिस्टल और तेजधार हथियार बरामद
बालन के अनुसार पकड़े गए बदमाशों से तीन पिस्टल, 6 कारतूस और एक तेजधार वाले हथियार सहित वारदात में इस्तेमाल की दो गाड़ियां बरामद की हैं। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम प्रमोद उर्फ भिंडा, आकाश, अन्नी, उमेश तथा कृष्ण उपरोक्त बताएं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त आपराधिक गिरोह में शामिल पांच बदमाशों का छठा साथी अंकित उर्फ कैरा निवासी गांव बुटाना जिला सोनीपत को अवैध हथियार सहित सीआईए बहादुरगढ़ की टीम ने सिटी एरिया बहादुरगढ़ में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत और दिल्ली से छीनी कार बरामद
बदमाशों ने खुलासा करते हुए बताया कि बरामद की गई होंडा सिटी कार सोनीपत से छीनी थी तथा स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को सेक्टर-10 द्वारका दिल्ली से छीनी थी।

इन वारदातों का किया खुलासा

1. 3-5-2017 को थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया से एक रिट्ज कार को पिस्टल प्वाइंट पर लूट लिया था।
2. जुलाई 2016 में थाना फारूखनगर गुरुग्राम के क्षेत्र से पिस्टल प्वाइंट पर 130 ग्राम सोना तथा 2.6 किग्रा चांदी को लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।
3. अगस्त 2013 में थाना सदर बहादुरगढ़ से 75 हजार की नकदी पिस्टल प्वाइंट पर छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
4. अक्टूबर 2016 में थाना सिटी दादरी क्षेत्र से 270 ग्राम सोना हथियारों के बल पर छीन लिया गया था।
5. जून 2017 में थाना मॉडल टाउन शहर रेवाड़ी क्षेत्र से 185000 रुपये अमूल दूध एजेंसी के मालिक से छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
6. जून 2017 में थाना फारुखनगर गुरुग्राम के एरिया से पीड़ित को सिर में गोली मारकर 50 लाख की कीमत का सोना लूट लिया था।
7. मुकदमा नंबर 92/2017 के तहत थाना लाइनपार बहादुरगढ़ क्षेत्र से एक एसेंट कार हथियारों के बल पर पर छीन ली गई थी।
8. बेरी से बहादुरगढ़ रोड पर पिस्टल प्वाइंट पर 24000 रुपये एक ट्रक से छिनने की वारदात को अंजाम दिया था।
9. 2017 में थाना सिटी सोनीपत के एरिया से एक होंडा सिटी कार छीनी थी ।
10. 7-6-17 को स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सेक्टर 10 द्वारका दिल्ली से छीनी थी।

अभी और भी होंगी गिरफ्तारी: एसपी
एसपी सतीश बालन ने बताया कि इसके अतिरिक्त कई अन्य लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, छीनाझपटी, अपहरण आदि अनेक गंभीर किस्म के मामलों में ये वांछित अपराधी हैं। गिरोह के कुछ सदस्य हिरासत में हैं और कुछ बाहर हैं। सीआईए की टीम आपराधिक गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए गंभीरता से प्रयासरत है। पकड़े गए गिरोह के पांचों बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए छह आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया तथा एक आरोपी प्रमोद उर्फ भिंडा को पूछताछ के लिए बादली चौकी प्रभारी की टीम द्वारा दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


- कई वारदातों का किया खुलासा, लूटी हुई गाड़ियां और हथियारों बरामद
- राहगीर समझ सीआईए कर्मियों को लूटने की कोशिश में पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed