फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   crime news

बेरी के युवक की गोहाना में हत्या

Mon, 15 Feb 2016 01:19 AM IST
झज्जर/बहादुरगढ़- झज्जर/बेरी/गोहाना।
झज्जर/बहादुरगढ़- झज्जर/बेरी/गोहाना। Updated Mon, 15 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
crime news
गोहाना-रोहतक रोड स्थित नए बस स्टैंड के सामने रविवार को अज्ञात ने एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार और एक बाइक मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन


नया बस स्टैंड पर आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे रोहतक रोड की तरफ से एक युवक बस स्टैंड की ओर भागा आ रहा था और उसके पीछे-पीछे एक युवक भी भाग रहा था।
विज्ञापन


पीछे भाग रहे युवक ने बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पहले आगे भाग रहे युवक पर फायरिंग कर दी। हालांकि वह गोली उसे नहीं लगी। जब युवक बस स्टैंड के पास पहुंचा तो पिछले युवक ने उस पर फिर गोली दाग दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली युवक की कनपटी पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

गोली लगने के बाद करीब 15 मिनट तक युवक बस स्टैंड के बाहर ही पड़ा रहा। घटनास्थल पर भारी मात्रा में लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी युवक की शिनाख्त नहीं कर सका।

जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची तो युवक की जेब से पुलिस को एक मोबाइल मिला। पुलिस ने एक नंबर पर फोन मिलाया, जो गांव फरमाणा में उसकी मामी के पास गया। पुलिस ने युवक की मामी को घटना के बारे में सूचित किया तो पता चला कि युवक गांव बेरी जिला झज्जर का रहने वाला है। जिसका नाम राहुल है। जिसके बाद परिजन सामान्य अस्पताल में पहुंचे। सूचना पर सामान्य अस्पताल पहुंचे मृत युवक के भाई रोहित ने बताया कि राहुल (21) निवासी बेरी जिला झज्जर रविवार सुबह उसे काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था।

राहुल कभी गांव में लगी मिट्टी के बर्तनों की फैक्ट्री में काम करता था तो कभी क्रूजर चलाता था। फोन पर उन लोगों को सूचना मिली कि किसी ने उसके भाई की गोहाना में गोली मारकर हत्या कर दी।

रोहित का कहना है कि उन्हें शक है कि गांव के ही रहने वाले और पिता की हत्या मामले में जेल में बंद व्यक्ति ने राहुल की हत्या की है। क्योंकि गत वर्ष 13 जून की रात को उसी व्यक्ति ने पहले उसके पिता की शराब पी और फिर 500 रुपये को लेकर हुई कहासुनी के बाद हत्या कर दी थी।

रोहित ने बताया कि इसी 12 फरवरी को उसकी बेटी की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए चार दिन के लिए झज्जर जेल से पेरोल पर आया था। उन्हें शक है कि उसी ने ही उसके भाई की हत्या कर दी है।

भाई ने कहा, राहुल के पास नहीं थी कोई बाइक

नए बस स्टैंड पर युवक की हत्या के बाद पुलिस को मौके से चार अवैध देसी पिस्तौल मिली हैं, जिनमें से एक तो युवक के शव से कुछ ही दूरी पर और तीन शव से लगभग 30 मीटर की दूरी पर मिली हैं। इसके अलावा घटनास्थल पर बिना नंबर की एक स्पलेंडर बाइक भी बरामद हुई है।

हालांकि राहुल के भाई रोहित ने उसके पास कोई बाइक होने से मना कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने अवैध हथियार और बाइक को बरामद कर लिया है। मौके पर एफएसएल की टीम भी बुलाई गई।

भाई ने कहा, राहुल के पास नहीं थी कोई बाइक

नए बस स्टैंड पर युवक की हत्या के बाद पुलिस को मौके से चार अवैध देसी पिस्तौल मिली हैं, जिनमें से एक तो युवक के शव से कुछ ही दूरी पर और तीन शव से लगभग 30 मीटर की दूरी पर मिली हैं। इसके अलावा घटनास्थल पर बिना नंबर की एक स्पलेंडर बाइक भी बरामद हुई है।



हालांकि राहुल के भाई रोहित ने उसके पास कोई बाइक होने से मना कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने अवैध हथियार और बाइक को बरामद कर लिया है। मौके पर एफएसएल की टीम भी बुलाई गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed