{"_id":"997e69def2ff0acd92751b247e2e5d1d","slug":"crime-news-hindi-news-1152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस अधिकारी के घर लगाई सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस अधिकारी के घर लगाई सेंध
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में चोरी व लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे पुलिस अधिकारियों के घरों को ही निशाना बनाने लगे हैं।
वार्ड नंबर-13 के अधीन आने वाली बैंक कॉलोनी में इंस्पेक्टर मंजीत अपने परिवार सहित कई साल से रह रहा है। उसकी बेटी की शादी 5 मार्च को होनी है। 3 फरवरी को वह शादी कार्ड भेंट करने परिवार सहित वृंदावन गया हुआ था। बृहस्पतिवार को देर हो गई इसलिए वे दिल्ली में अपने परिचित के वहां रुक गए। शुक्रवार की सुबह जब उनके मकान के अंदर से धुआं उठा तो पड़ोसियों को अनहोनी का अंदेशा हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत उनको इसकी सूचना दी। जब कुछ लोगों ने अंदर जाकर देखा तो लाबी के पास बने मेन गेट के तीनों ताले टूटे पड़े थे और घर के कमरों व स्टोर रूम में आग की लपटें उठ रही थी। घर में चोरी व आग लगने का घटना के बारे में पता चलते ही इंस्पेक्टर मंजीत तुरंत बहादुरगढ़ लौटा देखा तो देखा का घर में रखा फर्नीचर, कीमती कपड़े व अन्य सामान चला हुआ है और बेटी की शादी के लिए जोड़े गए जेवरात भी गायब है।
घर में चोरी व बाद में आग लगाने की सूचना पर विधायक नरेश कौशिक के अलावा डीएसपी सुरेश कुमार, थाना शहर प्रभारी अशोक कुमार, एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। विधायक ने डीएसपी को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने व रात्रि के समय क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने के कहा। उन्होंने बताया कि इस घटना में मकान मालिक को कई लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बैंक कॉलोनी में रहने वाले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल के इंस्पेक्टर के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए कई लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। बाद में वे घर में आग लगाकर चलते बने। इससे यहां बेटी की शादी के लिए खरीदा गये कीमती सामान सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।