फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crime

धोखे से करवाई जमीन की रजिस्ट्री, पैसे भी नहीं दिए, आहत किसान ने लगाया फंदा

Thu, 25 Jul 2019 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Crime
धोखे से जमीन हथियाए जाने से परेशान गांव नंगला निवासी एक किसान ने खेत में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने अपनी मौत के लिए दो लोगों को जिम्मेवार ठहराया है और आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं सहित अन्य अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक किसान जयनारायण की कुछ जमीन थी। आरोप है कि इसी जमीन की दो लोगों ने धोखे से रजिस्ट्री करा ली। बाद में जयनारायण को जमीन दिए जाने के बदले पैसे भी नहीं मिले। इसी को लेकर वह काफी परेशान था। मंगलवार की देर शाम जयनारायण ने गांव में ही खेत में लगे एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले का पता चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसान के शव को अपनी उपस्थिति में फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। बाद में पुलिस ने मृतक के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में ये लिखा
सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि गांव के ही सरजीत पुत्र सज्जन व चांदपुर निवासी रोबिन ने उसकी जमीन के पैसे उसे नहीं दिए, जिसके चलते वह काफी परेशान चल रहा था। उसकी मौत के जिम्मेदार यही दोनों हैं। इसलिए उसे न्याय दिलवाया जाए। इसी सुसाइड नोट को आधार बनाकर दुलीना चौकी पुलिस ने सरजीत पुत्र सज्जन व चांदपुर निवासी रोबिन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक ने सुसाइड नोट में सरजीत पुत्र सज्जन व चांदपुर निवासी रोबिन को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
रुपेश कुमार, चौकी प्रभारी, दुलीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed