फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crime

कबाड़ की दो दुकानों से एलईडी और नकदी चोरी

Wed, 24 Jul 2019 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Crime
शहर के रहणिया रोड स्थित कबाड़ी की दो दुकानों में चोरी हो गई। घटना का पता दुकानदारों को सुबह लगा तो इसकी शिकायत उन्होंने सिटी पुलिस थाना में दर्ज करवाई। पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार किशन ने बताया कि वह रहणिया रोड पर कबाड़ी की दुकान चलाता है। मंगलवार की सुबह उसके पास नानक कबाड़ी की दुकान चलाने वाले का फोन आया कि उसकी दुकान पर चोरी हो गई। इसलिए वह नानक की दुकान पर चोरी का पता लेने चला गया। वहां जाकर उसने देखा की नानक की दुकान से एलईडी, डिश टीवी बॉक्स, सीसीटवी कैमरों का डीवीआर तथा 500 रुपये की नकदी चोरी हो गई है। अभी वहां पर मौजूद था ही कि इस दौरान उसके वर्करों का भी फोन आ गया कि अपनी दुकान में भी चोरी हुई है। उसकी दुकान से भी एलईडी, डीवीआर, डिश टीवी बॉक्स, 20 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई।
विज्ञापन

निशान तक नहीं छोड़ा
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया। टीम ने दोनों दुकानों पर जांच की तो सामने आया कि चोरों ने घटनास्थल पर कोई सुराग नहीं छोड़ा है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है घटना को अंजाम देने वाले आरोपी इस कार्य में पारंगत हैं। इसी के चलते उन्होंने कोई सुराग नहीं छोड़ा। आरोपियों के द्वारा कैमरों का डीवीआर ले जाना भी यही दर्शा रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मौके से फिंगर प्रिंट नहीं मिले लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि वे घटना को जल्द ट्रेस कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीन यादव, एसएचओ, सिटी थाना झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed