फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   crime

सरपंच और परिवार पर हमला, ग्रामीणों के आने पर तीन वाहन छोड़कर भागे आरोपी

Mon, 08 Jul 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
मांढी पिरानु में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने से खफा माफिया ने सरपंच और उसके परिवार पर शनिवार रात हमला कर दिया। सरपंच के भतीजे का आरोप है कि आरोपी छह-सात गाड़ियों में सवार होकर आए थे। वहीं, ग्रामीणों के मौके पर आ जाने और तीन गाड़ियां खेत में फंसने पर आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने सरपंच के भतीजे को भी गाड़ी से टक्कर मारकर घायल कर दिया। वहीं, हमले से क्षुब्ध ग्रामीणों व सरपंच के परिजनों ने हमलावरों के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर डाला। मामले की सूचना पाकर डीएसपी सहित बाढड़ा थाना पुलिस व सीआईए टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर सरपंच के भतीजे के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मांढी निवासी सरपंच दलबीर सिंह ने गांव में कुछ समय से अवैध शराब की बिक्री होने व आपसी विवाद की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गांव में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। इससे अवैध शराब की बिक्री करने वाले माफियाओं की नींद उड़ गई और उन्होंने इस कदम का जवाब देने की चेतावनी दी। सरपंच ने बताया कि ग्रामीणों की सहमति के चलते पंचायत ने इस फैसले को वापस लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने शनिवार देर रात्रि सरपंच दलबीर सिंह के भतीजे मंदीप सिंह से शराब बेचने में सहयोग करने की बात कही। मंदीप ने इस पर मना कर दिया। सरपंच का आरोप है कि इस दौरान उक्त लोगों ने उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि कुछ देर बाद ही छह-सात गाड़ियों में हथियारबंद युवक खेत में बने उनके मकान पर धावा बोलने पहुंच गए। उनको समझाने आए मंदीप को उन्होंने गाड़ी से टक्कर मारी और उसके बचाव में आए सरपंच व उनके परिजनों की उनसे झड़प शुरू हो गई। इसी दौरान समीप के खेतों से अन्य ग्रामीण भी ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में टकराव भी हुआ। ग्रामीणों की संख्या बढ़ती देखकर हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। भागने के प्रयास में उनके वाहन खेतों में ही फंस गए। रात्रि के समय मची अफरा-तफरी में बदमाश अपने कुछ वाहनों को लेकर भागे लेकिन ग्रामीणों ने तीन वाहन वहीं पर रोक दिए। चारों तरफ से घिरता देखकर बदमाश पैदल ही हथियार लहराकर भागने में कामयाब हो गए। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर ग्रामीण जल्द नहीं आते तो वह कुछ भी वारदात कर भाग सकते थे। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अनिल कुमार, एसएचओ राम अवतार व सीआईए टीम घटनास्थल पर पहुंची। सरपंच व उनके घायल भतीजे मंदीप सिंह के बयान दर्ज कर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराबबंदी को लेकर तीन गांवों के ग्रामीण पहुंचे थाने
सरपंच दलबीर सिंह की अगुवाई में तीन गांवों के मौजिज ग्रामीणों ने पुलिस स्टेशन पहुंच कर ग्रामीण क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब पर तुरंत प्रतिबंध लगाने व सरपंच पर हमला करने वाले आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी राम अवतार ने कहा कि मांढी पिरानु निवासी मंदीप सिंह के बयान पर राजबीर, राकेश निवासी मांढी, मेघा पुत्र हरबीर हुई आदि चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed