फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   crime

रुपये दस गुना करने और नौकरी लगवाने का झांसा देकर 18.50 लाख ठगे

Mon, 08 Jul 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
जिले में अलग-अलग तरह के दो ठगी के मामले सामने आए हैं। एक मामले में तंत्र विद्या से रुपये दस गुना करने का झांसा देकर 15 लाख ठग लिए हैं तो दूसरे मामले में नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख की ठगी की गई है। दोनों पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को सौंप दी है और सिटी थाना व बौंदकलां थाने में इस संबंध में मामले दर्ज किए गए हैं। एक मामले में महाराष्ट्र निवासी दो तांत्रिकों सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे मामले में कोचिंग सेंटर संचालक पर केस दर्ज हुआ है। जिला पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रुपये मांगने पर तांत्रिकों ने गांव में आकर दी धमकी
बौंदकलां। पुलिस शिकायत में गांव रानीला बास निवासी रामरत्न ने दो तांत्रिकों और तीन लोगों पर रुपये दस गुना करने का झांसा देकर 15 लाख ठगने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि महाराष्ट्र निवासी सुशीलनाथ एक साल से उनके गांव में रह रहा था। उसने उसके अलावा अन्य ग्रामीणों को बताया था कि उससे बड़ा तांत्रिक उसका परिचित है। वह तंत्र विद्या से एक रुपये के दस रुपये बना देता है। नवरत्न ने बताया कि सुशीलनाथ ने उक्त तांत्रिक के दो सहयोगियों को गांव में बुलाया और नवरत्न सहित तीन ग्रामीणों से पांच लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

जब काफी दिन तक उनके पैसे सुशीलनाथ ने नहीं लौटाए तो ग्रामीणों ने फोन पर संपर्क किया। इसके बाद एक माह का समय मांगा गया। इस समयावधि के बाद तांत्रिक के दो सहयोगी उनके पास आए और पांच लाख की राशि धर्म कार्यों पर खर्च हो जाने की बात कही। शिकायतकर्ता ने बताया कि वहां मौजूद दादरी के वार्ड दो निवासी मंजीत और बास निवासी बिहारी सहित अन्य ग्रामीणों ने सलाह मिलाकर उन्हें और नकदी देने की हामी भर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि हामी भरने के बाद उन्होंने बेची गई फसल के दस लाख रुपये एकत्र कर उन्हें दे दिए। ये रुपये मार्च माह के अंत में दिए गए। उनके करार अनुसार जब शिकायतकर्ता रुपये ऐंठने वालों के पास पहुंचा तो उन्होंने मई के अंत तक रुपये देने की बात कही। मई माह में जब आरोपियों के पास फोन किया गया तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद जब उनसे बात की गई तो दो जून को आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी स्विफ्ट में हुए फरार
शिकायतकर्ता रामरत्न ने एसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि दो जून की रात करीब नौ बजे आरोपी स्विफ्ट में सवार होकर आए। उन्होंने फोन कर उसे गांव के बाहरी क्षेत्र में बुला लिया। नवरत्न ने बताया कि उसे शक हुआ और उसने पहले ही अपने साथियों को उनके द्वारा बताई गई जगह भेज दिया। नवरत्न ने बताया कि जब वह उनके पास पहुंचा तो उन्होंने गन प्वाइंट पर रुपये मांगने या गांव आने पर जान से मारने की धमकी दी। नवरत्न ने बताया कि उसके साथियों ने जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी स्विफ्ट कार में बैठकर फरार हो गए।

पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि चार आरोपी महाराष्ट्र और एक मध्य-प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस उनका पता लगाने में जुट गई है।
अमित कुमार, जांच अधिकारी, अचीना चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed