फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crime

आसौदा में धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या

Sat, 31 Aug 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Crime
गांव आसौदा में वीरवार रात को धारदार हथियार से एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने चार पड़ोसियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रामकंवार निवासी आसौदा के रूप में हुई है। दरअसल, रामंकवार वीरवार की रात को खाना खाकर मकान के अगले हिस्से में स्थित अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे बेटा हरीश जब चाय देने के लिए उनके पास गया तो वह लहुलूहान अवस्था में था। उनकी हालत बेहद गंभीर थी। यह देख हरीश ने शोर मचाया तो उसके अन्य भाई भी वहां आ गए। उन्होंने रामकंवार को संभाला और पीजीआई रोहतक के लिए चल दिए। पीजीआई रोहतक में लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने रामकंवार को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस पीजीआई पहुंची और परिजनों के बयान लिए। मृतक के बेटे की शिकायत पर गांव के चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। बताते हैं कि वीरवार की रात को रामकंवार व उसके परिवार का पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो गया था। आरोप है कि उसी झगड़े की रंजिश में उक्त लोगों ने रात को घर में घुसकर रामकंवार को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के बेटे हरीश ने भी पुलिस को यही बयान दिया है कि पड़ोसी रसिल, दिनेश, ओमप्रकाश व नवीन आदि ने पेंचकस, दाव आदि नुकीले एवं धारदार हथियार से प्रहार किए। झगड़े की वजह क्या रही, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर वारदात सुलझाई जाएगी।
बीर सिंह, एसएचओ, आसौदा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed